8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : 14 जुलाई से एक्टिव होगा नया सिस्टम, भयंकर बारिश की चेतावनी जारी ,imd का पूर्वानुमान

Weather Update : मौसम विभाग( cg weather update ) ने अनुमान लगाया है कि 14 जुलाई से( chhattisgarh hindi news ) बारिश की गतिविधियों में( chhattisgarh weather hindi news ) तेजी आएगी। दोबारा सक्रिय हुए मानसून( cg weather alert) से बस्तर संभाग से ( cg imd weather forecast ) आगे बढ़ते हुए दुर्ग सहित तमाम जिलों में बारिश कराएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 13 Jul 2023, 2:01 PM IST

,

,

भिलाई . मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 14 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। दोबारा सक्रिय हुए मानसून से बस्तर संभाग से आगे बढ़ते हुए दुर्ग सहित तमाम जिलों में बारिश कराएगा। तब तक दिन और रात के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना कम है। गुरुवार को जिले में बारिश के संकेत मौसम वैज्ञानिकों ने दिए हैं।

यह भी पढें : monsoon update : अभी-अभी मौसम विभाग से आया बड़ा अपडेट, इन जिलों में होगी तेज बारिश, IMD का पूर्वानुमान

अगले दो तीन बादल छाए रहेंगे। मौसम में ठंडक रहेगी। दिन की तुलना में रात को अधिकतम बारिश का विश्लेषण किया गया है। मानसून की द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेस, ग्वालियर आंध प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ रही है, जिसके एक-दो दिनों में बस्तर पहुंचने की प्रबल संभावना बन रही है।

यह भी पढें : Weather Update : आज कहां होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने किया अपडेट, जारी हुआ अलर्ट

रात का तापमान बढ़ा

लगभग तीन दिनों से रात को मौसम करवट ले रहा है, जिससे दुर्ग के कुछ पॉकेट में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं बौछार है। बीते दो दिनों में दुर्ग जिले में 16.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। अब इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। बहरहाल बुधवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री के साथ सामान्य पर स्थिर हो गया, न्यूनतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप भले ही कुछ देर ही रही, लेकिन इसने उमस में बढ़ोतरी की।