भिलाई

Weather Update: भिलाई में अगले 4 दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर IMD ने की भविष्यवाणी

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है, मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 1:48 PM IST
Weather Update

Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे हवा में नमी की मात्रा कम हो रही है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग का बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में आगामी दो दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा।

भिलाई के मौसम में नहीं होगा बदलाव

कड़ाके की ठंड का इंतजार कर रही ट्विनसिटी को इन दिनों दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। सुबह बदली छा रही है तो वहीं दोपहर में तेज धूप है। इधर, भिलाई का अधिकतम पारा अभी भी औसत से 1.2 डिग्री की वृद्धि पर 31.8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसके अलावा रात का न्यूनतम तापमान भी लगभग एक डिग्री की बढ़ोतरी 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले तीन से चार दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव संभावित नहीं है।

Winter 2024: 15 नवंबर के बाद कड़ाके की सर्दी

मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर के बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है, क्योंकि तब तक पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा, ऐसे में पहाड़ी राज्यों से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी रात और सुबह के समय हल्की ठंड लगने लगी है, लेकिन दोपहर के वक्त में तापमान तेज रहता है।

मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। सोमवार की रात को रायपुर में रात का मौसम 21.2 डिग्री था, जबकि मंगलवार (Winter 2024) की सुबह तापमान 19.7 डिग्री पहुंच गया था. ऐसे में हल्की-हल्की गिरावट तापमान में देखने को मिल रही है।

Updated on:
13 Nov 2024, 1:48 PM IST
Published on: