महिला ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला की उसके पति का दोस्त भी शादी शुदा है लेकिन उसकी भी कोई संतान नहीं है। दोनों के बीच शारीरक सम्बन्ध है। यही नहीं वह महिला की फोटो लगाकर लड़को से अश्लील बातें करता है।
भिलाई. एक निजी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत महिला ने अपने इंजिनीयर पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के चार साल बीतने के बाद भी उसके पति ने उसके साथ शारीरिक समबन्ध नहीं बनाया है।
जानकारी के अनुसार जिले के थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने सॉफ्टवेर इंजीनियर पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत में बताया है की 2015 में पुणे में उसकी शादी हुई थी। शादी में ससुराल वालों ने 25 लाख रुपये और अन्य गृहथी के सामान भी बतौर दहेज़ लिए थे।
शादी के बाद जब दोनों हनीमून के लिए मनाली गए तो पति ने चिकनपॉक्स की बिमारी का बहाना बनाकर उसके साथ सम्बन्ध बनाने से इंकार कर दिया। शादी के कुछ दिन बाद ही काम का बहाना बनाकर वह अपने एक दोस्त के साथ जर्मनी चला गया और लगभग नौ महीने बाद वापस लौटा।
लेकिन इस बार भी उसने महिला के साथ सम्बन्ध नहीं बनाया तो महिला ने इसकी शिकायत अपनी सास से की। सास ने बताया की उसे सेक्स सम्बन्धी बिमारी है जिसका इलाज चल रहा है। जल्दी ही वह ठीक हो जायेगा। एक दिन जब महिला अचानक अपने घर पहुंची तो अपने पति को अपने दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर चौंक गयी।
महिला ने जब मामले की छानबीन की तो पता चला की उसके पति का दोस्त भी शादी शुदा है लेकिन उसकी भी कोई संतान नहीं है। दोनों के बीच शारीरक सम्बन्ध है। यही नहीं वह महिला की फोटो लगाकर लड़को से अश्लील बातें करता है। महिला की शिकयत पर अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।