
दुर्ग. एक निजी बैंक के चीफ मैनेजर के बेटे का अपहरण कर खुद को एसपी का बेटा बताने वाले एक लड़के ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। इस दौरान उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे जम कर पीटा और ब्लैकमेल करने के लिए घटना की वीडियो भी बना ली।
जानकारी के अनुसार शहर के ही एक बैंक मैनेजर के बेटे को 8 महीने पहले एक लड़के का फ़ोन आया। फ़ोन पर उससे दोस्ती करने की बात कहकर उसे उसके घर के नीचे बुलाया। नीचे चार लड़के उसका इन्तजार कर रहे थे। उन्होंने अपना परिचय देकर उससे दोस्ती कर ली।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने फिर पैसों की मांग कर दी। मजबूरन पीड़ित उन्हें घर में रखे रुहोये देने लगा। पीड़ित के अनुसार उसने अबतक 90 हजार रुपये दिए हैं। जब उसने और पैसे देने से इंकार कर दिया तो वो उसके घर आये और पैसों की मांग कर पिटाई कर दी।
पीड़ित ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की है पीड़ित ने पुलिस को साड़ी घटना बताते हुए कहा है की अप्रैल से अबतक छः बार में उसने 90 हजार रुपये उन्हें दिए हैं । पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।
Published on:
8 Nov 2019, 7:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.