भिलाई

CG Crime: पत्नी की बड़ी बहन पर फावड़े से हमला, चेहरे से नाक हुआ अलग, अस्पताल में भर्ती

CG Crime: महिला पर फावड़े से प्रहार करने से चेहरे से नाक का हिस्सा अलग हो गया। वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ओमन लाल ठाकुर को गिरतार कर जेल भेज दिया।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2024, 12:37 PM IST
CG Crime

CG Crime: ग्राम अकलोरडीह में एक महिला पर फावड़े से प्रहार करने से चेहरे से नाक का हिस्सा अलग हो गया। वह घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। स्थिति नाजुक बताई जा रही है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ओमन लाल ठाकुर को गिरतार कर जेल भेज दिया।

भिलाई तीन टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.30 बजे की घटना है। ग्राम अकलोरडीह निवासी रुक्मनी ठाकुर छोटी बहन के साथ रावण दहन कार्यक्रम में गई थी। दोनों के पति भी साथ में ही थे। रात 10 बजे घर लौटे। कविता के साथ रुक्मनी ठाकुर भी उसके घर चली गई। रुक्मनी का पति मथरू ठाकुर घर के बाहर बैठा था। आरोपी ओमन लाल ठाकुर कविता के पीछे वह भी कमरे में गया। रुक्मनी पर फावड़े से प्रहार कर दिया।

उसकी बहन चीखती हुई बाहर निकली। तब रुक्मनी का पित मशरु अंदर जाकर देखा तो वह लहूलुहान पड़ी थी। मथरु और कविता मिलकर उसे उठाए और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले गए। वहां स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर ओमन घटना के बाद से फरार हो गया था। मामले में आरोपी की खोजबीन कर गिरतार किया गया। घायल रुक्मनी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। फिलहाल चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है।

दूसरी शादी के नाम पर हुआ विवाद

आरोपी ओमन ठाकुर की पत्नी कविता ठाकुर ने पुलिस को बताया कि ओमन अक्सर दूसरी शादी करने की बात करता था। सोमवार की रात को रावण दहन से लौटने के बाद उसकी बड़ी बहन रुक्मनी से ओमन ठाकुर कहने लगा कि वह उसकी बहन को छोड़ना चाहता है और दूसरी शादी करेगा। इस बात को लेकर रुक्मनी ने उसे समझाने की कोशिश की। इसी पर दोनों के बीच विवाद हो गया। ओमन शराब के नशे में फावड़ा उठाया और हमला कर दिया। इस हमले में रुक्मनी ठाकुर के चेहरे से नाक का हिस्सा कट गया।

Updated on:
16 Oct 2024, 12:37 PM IST
Published on: