8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime: चेन स्नेचिंग मामले का खुलासा, फेरी लगाने की आड़ में दिया था वारदात को अंजाम, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: लूट के अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फेरी लगाने की आड़ में चेन स्नेचिंग करने वाले भी शामिल हैं। उनके पास से लूट का माल बरामद हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 3 Dec 2024, 2:07 PM IST

CG crime

CG Crime: लूट के अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फेरी लगाने की आड़ में चेन स्नेचिंग करने वाले भी शामिल हैं। उनके पास से लूट का माल बरामद हुआ है। पहली घटना खहारडीह इलाके की है। 19 अगस्त को रात करीब 9 बजे भावना नगर निवासी ईश्वरी साहू से तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटपाट की थी। उसकी दोपहिया सहित दो मोबाइल लूटकर भाग निकले थे। इसकी शिकायत पर खहारडीह पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें: CG Murder News: मामूली बात पर पिता की पीटकर हत्या, आरोपी को भेजा जेल

जांच के दौरान लूट के संदेही दीपक मांडले और पंकज वैष्णव को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर दोनों ने लूट करना स्वीकार किया। घटना में अपने एक अन्य साथी सिद्धार्थ निर्मलकर के शामिल होने का भी खुलासा किया है। सिद्धार्थ फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। दीपक और पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से लूट का एक मोबाइल बरामद हुआ है।

फेरी वाले ने की थी चैन स्नेचिंग

आजाद चौक इलाके में सत्यम विहार कॉलेनी निवासी उमा डेकाटे से तीन दिन पहले दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग हुई थी। दोपहिया सवार बदमाश उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छिनकर भाग गए थे। इसकी शिकायत पर आजाद चौक थाने में मामला दर्ज हुआ। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

इस दौरान ईदगाहभाठा निवासी मोहमद जाकीर को पकड़ा गया। उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी शाहिल शेख के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग करने का खुलासा किया। उसने बताया कि 1 सप्ताह पहले दोनों महाराष्ट्र से कपड़ा बेचने के लिए रायपुर आए थे। ईदगाहभाठा में अपने रिश्तेदार के घर ठहरे थे। इस दौरान चेन स्नेचिंग की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया है।