8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: पुलिस थाने के सामने होटल में चल रहा था ये अवैध धंधा, महिला रंगे हाथों पकड़ाई

CG News: एक महिला को बड़गाव पुलिस ने शराब बेचते पकड़ा। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी की बड़गाव थाने के सामने एक होटल पर शराब बिक रहा हैं। वही शराब प्रेमियों को तीन गुना दामों पर शराब बेचने की जानकरी मिल रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 12 Sep 2024, 5:21 PM IST

kanker news

CG News: कांकेर पुलिस ने एक महिला को शराब बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। मुखबीर से सूचना मिली थी की बड़गाव थाने के सामने एक होटल पर शराब बिक रहा हैं जिस पर बड़गाव के ए. एस.आई राजुकुमार सिंहा पुलिस बल के साथ होटल में छापामार कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: CG News: सरकारी अस्पताल में पूर्व सरकार की योजनाओं का किया जा रहा प्रचार, जानें किस योजना को मिल रहा लाभ

CG News: महिला रंगे हाथों पड़काई

पता चला की बड़गाव निवासी किशन लाल सिंहा घर के फ्रीज अंदर अंग्रेजी कैन बियर 8 नग सील पैक 500 ग्राम प्रति बोतल मात्रा पाया गया। जिस पर उसकी पत्नी चंद्रकला सिंहा ने बताई की में बेचने के लिए रखी हूं। पुलिस ने बेचने सबंधित दस्तावेज पेश करने कहा लेकिन बेचने से सबंधित किसी भी प्रकार से दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी चंद्रकला सिंहा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(1)क के तहत कार्यवाही की गई।

परोसा जा रहा था अवैध शराब

पुलिस ने जिस होटल पर दबिश दीं हैं महज थाने से 50 मीटर के दुरी पर हैं लेकिन वहां किसी भी अधिकारी को भनक तक नहीं लगी की इस होटल पर अवैध शराब परोसा जा रहा हैं। शराब प्रेमियों को तीन गुना दामों पर शराब बेचने की जानकरी मिल रही हैं।