8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba News: रात में मरीज ने अस्पताल में किया हंगामा, परिजनों की मांग पर चिकित्सक ने किया रेफर, सुबह मिली लाश

Korba News: कोरबा जिले में शनिवार की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 15 Sep 2024, 2:11 PM IST

Korba News

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान केरा चौक शिवरीनारायण निवासी राजकुमार कैवर्त ऊर्फ राजू उम्र 23 वर्ष से की गई है। वह एक बस में खलासी का काम करता था।

यह भी पढ़ें: CG Crime: पेट्रोल पंप में कर्मचारी से शराब के लिए मांगे रुपए, नहीं मिले तो मारपीट कर हो गए थे फरार, 7 आरोपी गिरफ्तार

Korba News: बस स्टैंड के पास युवक का शव बरामद

Korba News: बताया जा रहा है कि राजू को इलाज के लिए कुछ दिन पहले कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह अपने बहन के घर जाने के लिए निकल गया था। इसके बाद परिजन राजू को इलाज के लिए शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने राजू को स्वास्थ्य परीक्षण किया।

राजू की तबीयत को देखते हुए जांच के बाद शुक्रवार रात लगभग आठ बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन के बाद राजू ने हंगामा किया। इस बीच परिजनों ने मरीज को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही और मरीज को वापस ले गए। बताया जा रहा है कि इसके लिए प्रबंधन ने परिजनों से सहमति पत्र प्राप्त किया है। परिजन राजू को ले गए। शनिवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास युवक का शव बरामद किया। इस दौरान युवक के हाथ पर निडल लगी हुई थी। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं पुलिस भी मामले में जांच कार्रवाई कर रही है।