AICTE New Guidelines 2026: अब छात्र अपनी मूल शाखा (ब्रांच) तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि किसी भी इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश ले सकेंगे। यह निर्णय अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने लिया है...
AICTE Lateral Entry New Rule: पॉलिटेक्निक पास छात्रों के लिए इंजीनियरिंग में लेटरल एंट्री को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब छात्र अपनी मूल शाखा (ब्रांच) तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि किसी भी इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश ले सकेंगे। यह निर्णय अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने लिया है, जिससे छात्रों को कॅरियर के बेहतर विकल्प चुनने की स्वतंत्रता मिलेगी।
नई व्यवस्था के तहत, यदि किसी छात्र ने पॉलिटेक्निक सिविल इंजीनियरिंग में किया है, तो वह अब कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल या अन्य किसी भी ब्रांच में बीई/बीटेक में दाखिला ले सकता है। पहले यह नियम था कि छात्र को उसी ब्रांच में आगे की पढ़ाई करनी होती थी, जिससे विकल्प सीमित हो जाते थे।
लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश लेने वाले छात्रों को सीधे इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष (सेकंड ईयर) में दाखिला मिलेगा। इससे उन्हें एक वर्ष का समय बचाने का लाभ भी मिलेगा।
यह बदलाव जॉब मार्केट और इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। छात्र भविष्य की संभावनाओं के अनुसार ब्रांच चुन सकेंगे। स्किल अपग्रेड कर पाएंगे।
बड़ी खुशखबरी: अब देश के किसी भी प्लेटफॉर्म से मिलेगा पढ़ाई का मौका, CSVTU में ऑनलाइन कोर्स से मिलेंगे क्रेडिट अंक- छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने बीटेक पाठ्यक्रम में नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब छात्र ऑनलाइन माध्यम से किए गए पाठ्यक्रमों के जरिए भी क्रेडिट हासिल कर सकेंगे। नई प्रणाली में ऑनलाइन कोर्स को ओपन इलेक्ट्रिव और प्रोफेशनल इलेक्ट्रिव के रूप में शामिल किया जाएगा, जिससे विद्यार्थी अपनी मुख्य पढ़ाई के साथ अन्य विषयों का भी अध्ययन कर सकेंगे… पूरी खबर पढ़े
छत्तीसगढ़ में पहली बार AI आधारित शिक्षा की पहल, यहां होगी पढ़ाई की शुरुआत, छात्रों को होगा सीधा लाभ- पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अब शिक्षण प्रणाली को और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विश्वविद्यालय जल्द ही एआई आधारित नया ऑनलाइन सॉफ़्टवेयर लॉन्च करेगा, जिसके माध्यम से पढ़ाई पहले से कहीं अधिक आसान, तेज और पारदर्शी हो जाएगी… पूरी खबर पढ़े