भीलवाड़ा

घर में घुसे चोरों का देशी घी पर ललचाया मन,नकदी व जेवरात के साथ 5 किलो घी पर किया हाथ साफ

भैरूखेड़ा गांव मे शुकवार रात को चोरो ने 4 घरो के ताले तोड़कर नकदी एवं सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 3:19 PM IST
4 houses the locks broke theft in bhilwara
4 houses the locks broke theft in bhilwara

बदनोर ।
भैरूखेड़ा गांव मे शुकवार रात को चोरो ने 4 घरो के ताले तोड़कर नकदी एवं सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए । पुलिस के अनुसार गृहस्वामी चौक मे सो रहे और दो मकानो सूने थे ।

चोरो ने ताले तोडकर गोपाल गुर्जर के मकान से ढाई सौ ग्राम चांदी के जेवरात, भंवर गुर्जर के मकान से 10 हजार एवं महावीर गुर्जर के यहां से आधा किलो चांदी, दयाराम गुर्जर के घर से भी चोर आधा किलो चांदी के जेवर व घर से 5 किलो घी भी ले गए । पुलिस ने चारों मकान मालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया।


ज्वैलरी दुकान में तोडफोंड़, दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप

कोटड़ी. कस्बे में शनिवार को दो पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। एक पक्ष ने ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने का मामला दर्ज कराया। दूसरे पक्ष ने भी व्यापारी पिता-पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कोटड़ी थाना पुलिस ने दोनों ओर से परस्पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


थानाधिकारी भंवरसिंह के अनुसार चौकी मंदिर के निकट बालाजी ज्वैलर्स शॉप संचालक राधेश्याम सोनी ने रिपोर्ट दी कि वह तथा उसका पुत्र जितेन्द्र दुकान पर बैठे थे। इस दौरान जमनालाल तेली, श्रवण सोनी व राकेश सोनी आए और दुकान में घुसकर काउंटर के शीशे तोड़ दिए। व्यापारी के साथ मारपीट भी की। जमनालाल ने भी राधेश्याम सोनी व उसके पुत्र पर बीच बाजार रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट