
भीलवाड़ा.
बेरोजगारों की संख्या इतनी बढ़ती जा रही है कि सरकार की ओर से किसी भी तरह की वैकेन्सी जारी होने पर हर वर्ग के युवा नौकरी पाने के लिए लालायित रहने लगे है। यह नजारा नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारी की भर्ती में देखने को मिला है। रविवार को जमा किए गए आवेदनों में वाल्मिकी समाज के अतिरिक्त गुर्जर, जाट, वैष्णव, खटीक, कोली सहित अन्य समाज के युवक, युवतियों ने भी आवेदन जमा कराए है।
नगर परिषद आयुक्त पदमसिंह नरूका ने बताया कि आवेदन जमा कराने वाले लोगों को फार्म जमा कराने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। इसके लिए रविवार को अस्थाई काउंटर खोला गया। फार्म जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई तक अस्थाई काउंटर लगवाया है। परिषद में 320 सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे है। कर्मचारियों के आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 मई है । रविवार तक विभिन्न वर्गो में 1700 से अधिक आवेदन जमा हो गए है। 320 की भर्ती के लिए करीब 8 हजार से अधिक आवेदन पत्र नगर परिषद ने नि:शुल्क वितरित किए है।
छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति
माण्डल.सेंट डी पब्लिक सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में वार्षिकोत्सव मनाा गया। प्रधानाध्यापक सीमा डीडवाणीया ने विद्यालय का प्रतिवेदन पेश किया। गणेश वंदना से शुरू सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी और देशभक्ति गीतों के अलावा गजल आदि पेश किए गए। इस मौके पर कॉरपोरेशन बैंक के मैनेजर ईश्वर चपलोत, शाहपुरा ब्लॅाक अध्यक्ष दिलीप गुर्जर ,गोपाल अजमेरा सहित कई नागरिक मौजूद थे।