
Road accident in bhilwara
रायला।
अजमेर भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को उस समय दहल गया जब यहां बीच सड़क पर एक टैंकर का एक्सल टूटने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पर पलट गया। बुरी बात यह है कि जो टैंकर पलटा वह एसिड से भरा हुआ था। एसिड से भरे टैंकर के पलटने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सड़क पर चारों तरफ एसिड फैल गया। कुछ देर के लिया यातायात जाम हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया।
READ: मंदिर से आ रही वृद्ध महिला को धक्का देकर बाइक सवार लुटेरों ने चेन छीनी
जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा—अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एसिड से भरे टैंकर का एक्सल टूटने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। टैंकर में भरा एसिड़ हाईवे पर फैल गया। जिससे मौके पर दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलवाकर जनहानि होने से बचाया। वहीं क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया।
हो सकता था बड़ा हादसा
टैंकर में भरे एसिड से बड़ा हो सकता था। लेकिन गनीमत रही कि घटना के वक्त आस पास दूसरा वाहन व कोई व्यक्ति नहीं था। एसिड़ का टैंकर पलटने की खबर सुनते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस भी तुरंत हरकत में आई और फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर बुलाया।
कुछ देर के लिए लगा जाम
टैंकर से एसिड सड़क पर फैलने के बाद कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने तुरंत क्षतिग्रसत वाहनों को हटवाकर हाईवे से एसिड साफ करवा जाम खुलवाया।
Published on:
12 May 2018 07:39 pm
