
CMO investigate Swimming conduct intrusive in bhilwara
भीलवाड़ा।
सीएमओ के दखल एवं सुगम पोर्टल पर दर्ज शिकायत को लेकर नगर विकास न्यास ने शुक्रवार को दो बड़ी कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में न्यास ने स्वामी विवेकानंद तरणताल का संचालन नियम विरूद्ध तरीके से सरकारी कर्मचारी को देने की शिकायत पर जांच बैठाई, वही न्यास पैराफेरी के तीन गांवों में 53 सोलर पैनल में गड़बड़ी की शिकायत पर न्यास सचिव ने मय टीम मौके का निरीक्षण किया।
आर के कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानन्द तरणताल के संचालन का ठेका नियम विरूद्ध एक सरकारी कर्मचारी को देने और इस ठेके को तुरन्त निरस्त करने के मामले की शिकायत भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राष्ट्रीय तैराक सीताराम खटीक ने मुख्यमंत्री को की थी, सीएमओ ने इस पर नगर विकास न्यास सचिव को समूचे मामले की जांच के आदेश दिए।
READ: कल होगा अमृतं जलम् अभियान का जिले में एक साथ आगाज
न्यास सचिव आशीष शर्मा ने इस पर अधीक्षण अभियंता को जांच सौंपी और सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। खटीक की शिकायत है कि स्वामी विवेकानन्द तरणताल को एक सरकारी कर्मचारी कई वर्षो से चला रहा है। कर्मचारी ने अवैध रूप से ठेका लेने के साथ ही कई घोटाले भी किए।
सचिव ने देखे तीन गांव
नगर विकास न्यास ने पेराफेरी के गांव हलेड़,ईरास व सुवाणा में रोड लाइटों के संचालन के लिए सोलर पैनल स्थापित कर रखे है। इनमेें 53 सोलर पैनलों की बेट्री खराब होने पर उन्हें बदल दिया गया। वही सुगम पोर्टल पर इन्ही सोलर पैनल में गडबडि़या होने और बेट्रियां घटिया किस्म की लगी होने से लाइट बंद होने की शिकायतें दर्ज हुई। शर्मा ने शुक्रवार को टीम गठित की और तीनों गांवों में पहुंच कर सोलर पैनलों की जांच की।
सभी सोलर पैनल सही पाए गए, यहां बैट्रियां भी सुरक्षित एवं चालू पाई गई। पूर्व में जो शिकायतें मिली थी, उनका निस्तारण पहले ही किया जा चुका था। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद तरणताल के संचालन को लेकर सीएमओ ने रिपोर्ट मांगी है, इसको लेकर अधीक्षण अभियंता को जांच सौंपी गई है।
आशीष कुमार शर्मा, न्यास सचिव
Published on:
12 May 2018 03:06 pm
