भीलवाड़ा

धरती पुत्रों को रथों के माध्यम से घर बैठे मुहैया कराएंगे गुणवत्तायुक्त बीज

अगर आप किसान है और निजी कम्पनियों के घटिया बीजों के कारण बार-बार होने वाले नुकसान से परेशान है तो अब चिंता की कोई बात नहीं

2 min read
Agriculture seed chariot campaign in bhilwara

भीलवाडा।
अगर आप किसान है और निजी कम्पनियों के घटिया बीजों के कारण बार-बार होने वाले नुकसान से परेशान है तो अब चिंता की कोई बात नहीं। धरती पुत्रों को निजी कम्पनियों के घटिया निकलने वाले बीजों से होने वाले नुकसान व ठगी से बचाने के लिए सरकार ने योजना तैयार कर ली है। इस योजना के माध्यम से किसानों को घर बैठे उच्च क्वालिटी का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक जिले में अभियान चलाया जाएगा।

READ: जिग्नेश मेवानी की सभा को रोकने की हरसंभव कोशिश, नहीं दी अनुमति, करेड़ा कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात

राजस्थान बीज निगम के माध्यम से किसानों को सरकारी बीज उपलब्ध कराने के उदेश्य से आगामी दिनों में कृषि समग्र बीज रथ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक जिले में 12 रथ हर पंचायत में घूमकर निगम की ओर से मुहैया सरकारी बीज किसानों को उपलब्ध कराएं जाएंगे। अभियान के तहत प्रदेश मुख्यालयों पर रथों की टेण्डर प्रक्रिया चल रही है। यह टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही प्रदेश के प्रत्येक जिलों में रथों के माध्यम से धरती पुत्रों को बीज उपलब्ध होंगे।

शिविरों में किसानों को दिलाएं लाभ

कृषि विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रि यान्वन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक हाल ही में जिला कलक्टर शुचि त्यागी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यत: खरीफ 2017 उत्पादन प्रस्तावित योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन, कृषि वानिकी सबमिशन, परम्परागत कृषि विकास योजना, कृषि सिंचाई योजना एवं राजस्व लोक अदालत अभियान, न्याय आपके द्वार शिविरों की चर्चा की गई।


निगम द्वारा जिले की
जमीन व पानी के अनुकूल बीजों को रथों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा व्यापक प्रचार- प्रसार कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा।
जीएल चांवला,
कृषि उपनिदेशक विस्तार

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस जिले पर ‘मानसून‘ बन सकता है खतरा, अगर हुआ मेहरबान तो बह जाएंगे कई गांव!
Published on:
15 May 2018 01:27 pm
Also Read
View All