जानकारी के अनुसार संतो द्वारा दलितों के मकान तोड़ने के मामले को लेकर विगत दिनों दलित नेताओं ने सरकार को ज्ञापन दिया था तथा साथ ही 14 मई को दलित सभा करने का भी निर्णय लिया था। इस संदर्भ में जिग्नेश मेवानी की आमसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने स्वीकृति नहीं दी। इसके बावजूद सभा होने की संभावित अंदेशों को लेकर पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया है।