
Youth-girls gave their introduction in bhilwara
भीलवाड़ा।
पारीक जागृति सेवा संस्थान द्वारा पारीक युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को नगर परिषद टाउन हॉल में हुआ। विभिन्न प्रांतों से आए 183 युवक-युवतियों ने मंच पर बारी-बारी अपना परिचय दिया। सरंक्षक मनीष पारीक ने बताया कि समाज के 140 युवक एवं 43 युवतियां सम्मेलन में शामिल हुए।
इनमंे डॉक्टर, इंजीनियर, एमबीबीएस व सीए सहित समेत कई डिग्रीधारी भी थे। पूर्व सभापति ओम नाराणीवाल व अखिल भारतीय पारीक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कालूराम पारीक के आतिथ्य में कार्यक्रम शुरू हुआ।
कोटडी उपप्रधान बृजराजकृष्ण उपाध्याय, कैलाश व्यास व मधुसूदन पारीक, चंद्रशेखर शर्मा, कैलाश सुल्तानिया, गोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, मनोज सुल्तानिया, बालकृष्ण पाराशर, सुरेश पारीक, नंदकिशोर पारीक व प्रहलाद पारीक विशिष्ठ अतिथि थे।
संचालन अरुण पारीक ने किया तथा अध्यक्ष सुरेंद्र पारीक ने आभार जताया। महामंत्री चेतन पारीक ने बताया कि बालिकाओं ने गणेश वंदना व बेटी बचाओ आधारित नृत्य किया। कोषाध्यक्ष गोपालराज पारीक ने बताया कि महिला-पुरूषों ने भाग लिया।
कला जगत की 12 हस्तियों का सम्मान
निदेशक अनिल सोडाणी ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के पूर्व चेयरमैन सुरेश श्रीमाली, स्थाई लोक अदालत सदस्य प्रहलाद राय व्यास, सेन्ट्रल सर्किट सिनेमा एशोसिएशन इण्डिया के पूर्व निदेशक लियाकत अली बोहरा, रमजान मोहम्मद अंसारी, अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी एवं अहमदाबाद जिलाध्यक्ष मुकेश कोठारी, ओम प्रकाश काबरा अतिथि थे।
Published on:
14 May 2018 01:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
