11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहकारी बैंक बांटेगा 4३0 करोड़ रुपए का फसली ऋण

केंद्रीय सहकारी बैंक ने किसानों को खरीफ सीजन में फसली ऋण देने की तैयारी कर ली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 14 May 2018, 2:19 PM IST

nagaur hindi news

nagaur news

भीलवाड़ा ।

केंद्रीय सहकारी बैंक ने किसानों को खरीफ सीजन में फसली ऋण देने की तैयारी कर ली है। बैंक से जिलेभर में सवा लाख से अधिक किसानों को 4३0 करोड़ का फसली ऋण बांटा जाएगा। योजना में एक किसान अधिकतम तीन लाख रुपए तक का ऋण ले सकेगा बशर्ते उसने पूर्व में लिया ऋण चुका दिया हो।

READ: सफाईकर्मी भर्ती के लिए आए 1700 आवेदन

स्वीकृत ऋण में अधिकतम एक किसान को डेढ़ लाख रुपए तक की राशि बिना ब्याज व शेष राशि पर चार प्रतिशत ब्याज वसूल किया जाएगा। बैंक के एमडी अनिल काबरा ने बताया कि ऋण प्रक्रिया सरकार से आदेश मिलते ही शुरू कर दी जाएगी। इसमें योजना का फायदा पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। वितरण के लक्ष्य 31 जुलाई तक हासिल किए जाएंगे। लक्ष्य अधूरा रहने की स्थिति में पात्र किसान 31 अगस्त तक बैंकों में जाकर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

READ: इंटरनेट से गंभीर बीमारियों का उपचार, 111 मरीज को मिला फायदा


दस्तावेज के आधार पर मिलेगा ऋण
बैंक फसली ऋण का फायदा उन्हीं किसानों को देगा, जिन्होंने पूर्व में रबी सीजन में लिए सहकारी ऋण या अन्य सार्वजनिक बैंकों के ऋण का भुगतान कर संबंधित बैंक से नोड्यूज प्राप्त कर लिया हो। जिन किसानों ने रबी सीजन का बकाया फसली ऋण नहीं चुकाया है, वे किसान योजना में लाभ लेने के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। खरीफ में फसली ऋण के लिए किसानों की पात्रता जमीन के दस्तावेज के आधार पर तय होगी। जिन किसानों के जमीन के दस्तावेज बैंक या अन्य किसी संस्था के पूर्व में ही सार्वजनिक रूप से रहन रखे हुए हैं, उन्हें नियमों के तहत योजना का फायदा नहीं मिलेगा।


सवा लाख को मिलेंगे ऋण माफी प्रमाण पत्र
केन्द्रीय सहकारी बैंकों से जुड़े अल्पकालीन फसली ऋण लेने वाले जिले के सवा लाख किसानों को 50 हजार रुपए तक के ऋण माफी के लिए प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। जल्द शिविर लगाएंगे। सहकारी बैंकों के लघु एवं सीमान्त कृषकों की 30 सितम्बर 2017 को अवधिपार ऋण पर समस्त शास्तियां एवं ब्?याज तथा बकाया अल्पकालीन फसली ऋण में से 50 हजार रुपए तक के ऋण माफ किए गए। सहकारी बैंकों के अल्?पकालीन फसली ऋण से जुड़े सीमान्त कृषक 1 हैक्टेयर, लघु कृषक 1 हैक्टेयर से 2 हैक्टयर एवं अन्य किसान 2 हैक्टेयर से अधिक भूमि पर खेती करने वाले योजना में पात्र माने गए है। इनमें खेती करने वाले भूमि मालिक के साथ भाड़े या बटाई पर काश्त करने वाले किसान शामिल हैं।

अन्य किसानों के 30 सितम्बर 2017 को बकाया अल्पकालीन फसली ऋण लघु काश्?तकारों की जोत के अनुपात में 50 हजार रुपए तक के कर्जे माफ किए है। योजना का लाभ केन्द्रीय सहकारी बैंक एवं प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक से जुड़े संबंधित किसानों को दिया जाएगा।


बैंक के प्रबन्ध संचालक अनिल काबरा ने बताया कि ऋण माफी वाले लघु, सीमान्त एवं अन्य कृषकों की सूची तैयार की जा रही है। त्रुटि न रहे, इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी से परीक्षण करवाया जाएगा। समिति के अध्यक्ष कलक्टर या एडीएम या उनका मनोनीत अधिकारी होगा। सूची में किसी किसान का नाम नहीं होने पर वह अपनी परिवेदना कमेटी के सामने पेश कर सकेगा। निपटारा 30 दिवस की अवधि में होगा।