
भीलवाड़ा
वैसे गढ़ और किले की जब भी हम करते है तो हमारे ज़हन में सबसे पहले एक ही नाम आता है। वो है 'राजस्थान', क्योंकि दुनिया की बात करें तो सबसे ज्यादा किले राजस्थान में ही मौजूद है। इतना ही नहीं राजस्थान में एक से बढ़कर एक ऐसे जायकेदार पकवान मिलते हैं कि मुंह में पानी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं लेता। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने है सालभर पानी में ही डूबा रहता है।
जी हां राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक ऐसा मंदिर बसा है जो सालभर पानी में ही डूबा रहता है। इस शिवालय का नाम चन्दवास शिवालय है। इस शिवालय की उचाई करीब 42 फीट है और 18 फीट तक पानी में डूबा हुआ है ये शिवालय। लेकिन इस मंदिर में हर रोज़ पूजा होती है। यहां पुजारी मन्दिर के पीछे से शिखर पर चढ़कर और पानी में खड़े होकर रोज़ पूजा करते हैं। लेकिन इस मंदिर में महिलाओं को पूजा करने में बहुत दिक्कत आती है क्योंकि ये शिवालय 18 फीट तक पानी में डूबा हुआ है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये शिवालय साल 2001 में मानसी वाकल बांध बनने पर 2006 में डूब क्षेत्र में आ गया था। इस मंदिर पर लगभग 22 सीढ़िया बनाई गई है, लेकिन सालभर पानी में डूबे रहने के कारण गांव के लोगों ने एक और शिवालय बनवा दिया है, लेकिन अभी भी पुराने मंदिर के प्रति लोगों की आस्था काम नहीं हुई है। बारिश के दिनों में ये मंदिर जलमग्न हो जाता है। ये शिवालय पूरे देशभर में बहुत ही मशहूर है।