If an error in the name and mobile number in Aadhar card, correct it
जयपुर। हाईकोर्ट ने आरएएस भर्ती के आवेदन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता करने पर राज्य सरकार व आरपीएससी से जवाब तलब किया है। साथ ही अन्य पहचान पत्र पेश करने की शर्त पर याचिकाकर्ता को आधार कार्ड पेश करने की अनिवार्यता से राहत दी है।
न्यायाधीश वीएस सिराधना ने नरसिंहराम व मांगीराम की याचिका पर यह अंतरिम आदेश दिया है। प्रार्थीपक्ष के अधिवक्ता एसएल सोनगरा ने कोर्ट को बताया कि एक याचिकाकर्ता ने आरएएस भर्ती के लिए आवेदन जमा कराया लेकिन उसे ओटीपी नहीं मिला।
एक अन्य याचिकाकर्ता आधार कार्ड की अनिवार्यता के कारण आवेदन जमा नहीं करा पा रहा है। आधार की अनिवार्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लम्बित है, एेसे में आवेदन के लिए किसी को आधार कार्ड पेश करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
इस पर कोर्ट ने बिना आधार कार्ड वाले याचिकाकर्ता का आवेदन जमा करने के निर्देश देते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को पहचान का अन्य प्रमाण पेश करने पर आवेदन करने की अनुमति दी जाए।