भीलवाड़ा

टेक्सटाइल हब भीलवाड़ा में जल्द शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें! एयरपोर्ट प्रोजेक्ट पर बढ़ी हलचल

Airstrip Upgrade Rajasthan: वस्त्रनगरी भीलवाड़ा को हवाई सेवा के जरिए देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के बीच इस विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई।
2 min read
Hamirgarh airstrip,Bhilwara
भीलवाड़ा को मिलेगी हवाई कनेक्टिविटी, पत्रिका फोटो

Airstrip Upgrade Rajasthan: वस्त्रनगरी भीलवाड़ा को हवाई सेवा के जरिए देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के बीच इस विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भीलवाड़ा के विकास और यहां की हवाई कनेक्टिविटी को लेकर खुलकर अपने विचार साझा किए। मेघवाल ने रविवार को भीलवाड़ा प्रवास के दौरान हमीरगढ़ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।

कनेक्टिविटी मिलते ही विकास को लगेंगे पंख

सांसद दामोदर अग्रवाल ने भीलवाड़ा की औद्योगिक क्षमता का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री से हवाई सेवा शुरू करने का पुरजोर आग्रह किया। अग्रवाल ने कहा कि भीलवाड़ा में केवल हवाई कनेक्टिविटी की ही मुख्य समस्या है। अगर यहां नियमित हवाई सेवा या बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाए, तो हमारा भीलवाड़ा विकास के मामले में सीधे आसमान छू लेगा।

मेघवाल बोले- आपके नेतृत्व में करेंगे काम

सांसद अग्रवाल की बात सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस दिशा में जल्द ही प्रयास किए जाएंगे। मेघवाल ने भीलवाड़ा के विकास में रुचि दिखाते हुए चुटकी ली और कहा कि हम सब आपके नेतृत्व में इस काम को आगे बढ़ाएंगे। इस पर वहां मौजूद अन्य नेताओं और अधिकारियों के चेहरों पर मुस्कान छा गई। इस दौरान जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू ने भीलवाड़ा हमीरगढ़ हवाई पट्टी के बारे में जानकारी दी।

भीलवाड़ा का दौरा जल्द संभव

मेघवाल ने हवाई पट्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लेने के बाद संकेत दिए कि केंद्रीय स्तर पर एक विशेष दौरे की योजना बनाई जा रही है। वे स्वयं या संबंधित विभाग के अधिकारी भीलवाड़ा आकर वस्तुस्थिति का आकलन करेंगे ताकि कनेक्टिविटी की अड़चनों को दूर किया जा सके। भीलवाड़ा एक प्रमुख औद्योगिक और टेक्सटाइल हब है, इसलिए इसके विकास के लिए बेहतर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है।

एयरस्ट्रिप अपग्रेड करने की योजना

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भीलवाड़ा में पहले से मौजूद एयरस्ट्रिप को अपग्रेड करने की योजना है। उन्होंने जिला कलक्टर को एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि इस एयरस्ट्रिप के रनवे को ठीक कर और चारदीवारी बनाकर इसे कमर्शियल फ्लाइट्स के अनुकूल बनाया जाए ताकि भीलवाड़ा सीधे मुंबई, सूरत और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से जुड़ सके।

इस प्रस्ताव को लेकर जल्द ही नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात करेंगे। रेल सुविधाओं के विस्तार पर बात करते हुए कहा कि भीलवाड़ा में रेलवे लाइनों के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। आने वाले दिनों में भीलवाड़ा को कुछ नई ट्रेनों की सौगात भी मिल सकती है। इस दौरान उद्यमी दिनेश नोलखा, रधुनाथ मित्तल, श्याम चांडक भी उपस्थित थे।

Updated on:
26 May 2026 11:15 am
Published on:
25 May 2026 11:15 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : MLV कॉलेज का संस्थापन अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

रेलवे का नया नियम: बिना बुकिंग ज्यादा लगेज ले गए तो लगेगा 6 गुना जुर्माना, राजस्थान के यात्रियों पर भी पड़ेगा असर

Bhilwara: सुबह मना रहे थे बेटे के जन्म की खुशियां, शाम को मां की मौत से पसरा मातम, प्रसव के बाद बिगड़ गई थी सीमा की तबीयत

Bhilwara: हलवाई का सत्यापन जरूरी, बिना फूड लाइसेंस शादियों में खाना बनाया तो होगी जेल, मैरिज गार्डनों में दबिश देगी टीम

Re-NEET Result: मां कोरोना से बची तो साइंटिस्ट बनने का सपना छोड़कर डॉक्टर बनने का लिया फैसला, पहले प्रयास में मिली सफलता