भीलवाड़ा

Bhilwara : बुजुर्ग साहूकार का हाथ-पैर बंधा शव कुएं में मिला, 8 दिन से था लापता, उधार पर रुपए देने का करता था कारोबार

Bhilwara Crime : भीलवाड़ा के बागोर थाना क्षेत्र में 7 दिन से लापता साहूकार का हाथ-पैर बंधा शव कुएं से रविवार को बरामद किया गया। हत्यारों ने साहूकार के हाथ और पैरों में सीमेंट का खंभा बांध दिया था
2 min read
Bhilwara Bagor police station Shobharam hand leg tied Dead body found well villager angry
Bhilwara : इनसेट में मृतक शोभाराम व पुलिस टीम। फोटो पत्रिका

Bhilwara Crime : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र में करेडा स्थित एक कुएं से एक बुजुर्ग का हाथ-पैर बांधा हुआ शव बरामद हुआ। यह बुजुर्ग बीते 7 दिनों से लापता था। परिजन बेहद परेशान थे। इस जानकारी के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को फोन किया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ओर ग्रामीणों की मदद से शव को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए।

भीलवाड़ा के बागोर थाना क्षेत्र में 7 दिन से लापता साहूकार शोभाराम (78 वर्ष) का हाथ-पैर बंधा शव मदनपुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक कुएं से रविवार को बरामद किया गया। शव की हालत और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। यही नहीं हत्यारों ने साहूकार के हाथों के साथ उसके पैरों में खेत में लगाए जाने वाला सीमेंट का खंभा भी बांध दिया था ताकि शव ऊपर न आ सके। साथ ही मुंह पर भी कपड़ा बांध दिया जिससे वह शोर न मचा सकें। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

Bhilwara : मुंबई में रहने वाले मृतक शोभाराम का पुत्र भैरूलाल। फोटो पत्रिका

बेटे ने 22 जुलाई को दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बावलास गांव का शोभाराम 8 दिन पहले कुछ लोगों के साथ जैन तीर्थ सीरीयारी गया था। परिजनों के अनुसार उसने वहां दर्शन भी किए, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर मुंबई में रहने वाले उसके पुत्र भैरूलाल जैन ने 22 जुलाई को बागोर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भैरूलाल ने पूछने पर बताया कि मैं और मेरा परिवार मुम्बई रहता है। मेरे चाचा पिता जी के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा​ कि 19 तारीख को वो बाहर निकले थे। काफी पूछताछ के बाद जब उनका पता नहीं चला तो 20 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही कहा कि मुझे किसी पर शक नहीं है।

Bhilwara : शोभाराम शव मिलने के बाद लगी भीड़। फोटो पत्रिका

उधार पर रुपए देने का कारोबार करता था मृतक शोभाराम

पुलिस और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान रविवार को मदनपुर गांव के निकट सड़क किनारे एक कुएं में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां जेसीबी की मदद से शव बाहर निकाला गया। शव की पहचान शोभाराम के रूप में हुई।

सूत्रों के अनुसार शोभाराम जैन क्षेत्र में लोगों को उधार पर रुपए देने का कारोबार करता था। आशंका जताई जा रही है कि उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर उसकी हत्या की गई है।

Updated on:
26 Jul 2026 05:02 pm
Published on:
26 Jul 2026 04:48 pm