भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में लड़कियों ने बुजुर्ग को फंसाया, बीच में बैठाकर बना लिया अश्लील वीडियो, धमकी देकर 10 लाख की डिमांड

भीलवाड़ा पुलिस और डीएसटी ने हनी ट्रैप गिरोह का राजफाश किया। सरगना शेरू माली समेत पांच गिरफ्तार। आरोपियों ने बुजुर्ग को वीडियो-फोटो वायरल की धमकी देकर 10 लाख की मांग की थी।

2 min read
Sep 12, 2025
आरोपी लड़कियां और लड़के गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

भीलवाड़ा: शहर में हनी ट्रैप में लिप्त गिरोह का पुर थाना पुलिस और डीएसटी ने गुरुवार को राजफाश किया। गिरोह के सरगना शेरू माली समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें सरगना के खिलाफ जिले में हत्या, अवैध फायर आर्म्स, हत्या का प्रयास और मारपीट सहित कुल छह प्रकरण दर्ज हैं।


पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुर थाने में गुरुवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि करीब दो महीने पूर्व एक महिला ने अनजान नंबर से मोबाइल पर कॉल कर कहा कि पंचायत के काम के टेंडर स्वीकृत करने हैं, इसलिए आप सुवाणा आ जाओ। महिला ने कई बार कॉल किए और सुवाणा आने को कहा। इस पर मैं कार लेकर सुवाणा जा रहा था। महिला ने कहा कि टेंडर के कागजात लेकर मैं रवाना हो गई हूं। आप हाइवे पर ही मिल जाना, जिस पर फुटिया चौराहा पहुंचा।

ये भी पढ़ें

SOG की बड़ी कार्रवाई: 2 कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, ब्लूटूथ से नकल करके हुए थे पास


दो लड़कियों ने ऐसा फंसाया


रिपोर्ट में परिवादी ने बताया कि वहां दो लड़कियां मिलीं, जिन्होंने कहा कि यहां रोड पर कागजों पर साइन नहीं होंगे, इसलिए कहीं बैठकर कागजों पर साइन करवाते हैं। इसके बाद एक लड़की मेरी गाड़ी में बैठ गई और दूसरी अपनी गाड़ी लेकर पीछे-पीछे आने लगी। मैं गाड़ी लेकर सर्विस रोड पर आया, तभी अचानक दो मोटरसाइकिल पर चार लड़के आए और मेरी गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगा दी।


मारपीट कर बीच वाली सीट पर बैठाया


मुझे धमकाया और अभद्रता करते हुए कहा कि तू हमारी बहन को लेकर कहा जा रहा है। वह मारपीट करते हुए मुझे बीच वाली सीट पर डाल दिया। वह लोग मेरे साथ मारपीट करते हुए सुनसान इलाके में पत्थरों की खान में ले गए और मेरे साथ मारपीट की और रुपयों की मांग की। यहां पर दोनों लड़कियां भी आ गईं।


उन्होंने मेरे कपड़े खोलकर गाड़ी की सीट पर पटक कर लड़की के साथ मेरे आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए। उन्होंने वीडियो और फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर मेरे से दस लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से मैंने मेरे मिलने वाले से रुपए मंगवा कर साढ़े पांच लाख रुपए दिए तब मुझे छोड़ा। इसके बाद भी वह आए दिन अलग-अलग नंबरों से कॉल करके धमका रहे हैं तथा साढ़े चार लाख रुपए नहीं देने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।


ये लोग हुए गिरफ्तार


उन्होंने बताया कि विशेष पुलिस गठित टीम की गई। टीम ने आसूचना संकलन, तकनीकी अनुसंधान एवं परम्परागत पुलिसिंग तरीके को अपनाते हुए उक्त घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी कुवाड़ा निवासी शेरू माली, श्रीजी कॉलोनी निवासी निर्मला उर्फ निधि चूण्डावत, बागौर के भावलिया निवासी कैलाश जाट, मंडपिया निवासी पीयूष दमामी एवं दो सौ फीट रोड निवासी नीतू को गिरफ्तार किया। जबकि अन्यों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

JDA Big Action: जयपुर में फिर बुलडोजर का ताबड़तोड़ एक्शन, टोंक रोड-गोपालपुरा बाइपास पर अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

Updated on:
12 Sept 2025 11:47 am
Published on:
12 Sept 2025 11:46 am
Also Read
View All

अगली खबर