भीलवाड़ा

Bhilwara Plot Lottery: मंत्री की मौजूदगी में निकली भूखंड लॉटरी विवादों में घिरी, SDM की निगरानी में जांच कमेटी गठित

Bhilwara Plot Lottery: 16 अक्टूबर को भीलवाड़ा नगर निगम के महाराणा प्रताप सभागार में न्यास ने करीब 88 हजार आवेदकों में से 3081 भूखंडों के लिए लॉटरी निकाली थी। लॉटरी के दौरान नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा समेत कई लोग मौजूद रहे।

2 min read
Oct 24, 2025
आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित (फोटो- पत्रिका)

Bhilwara Plot Lottery: विवादों के घेरे में आई नगर विकास न्यास की भूखंड आवंटन लॉटरी में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए कलक्टर एवं नगर विकास न्यास प्रशासक जसमीत सिंह संधू ने प्रशासनिक जांच कमेटी गठित कर दी है। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी इसकी जांच करेगी।


कमेटी प्राप्त शिकायतों की विस्तृत जांच कर कलक्टर को संपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कलक्टर संधू ने कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कलक्टर से मिलकर जांच की मांग रखी थी।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा में पेट्रोल पंप पर मारपीट: SDM की पत्नी का आरोप- ‘पेट्रोल पंप कर्मी ने आंख मारी, कहा- क्या माल लग रही’


जानकारी के मुताबिक, नगर निगम महापौर राकेश पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर से मुलाकात की। उनको अपना पक्ष रखते हुए ई-लॉटरी को लेकर आमजन के हित में निर्णय लेने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल ने ई-लॉटरी में सामने आ रही अनियमितताओं की जांच के आदेश के साथ ही चयनित 3081 आवेदकों के आवेदन फॉर्म और उसके साथ जमा कराए समस्त दस्तावेजों को जिला कलक्टर की निगरानी में रखने, लॉटरी में हुई अनियमितताओं से संदेह के घेरे में रखते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, लॉटरी के सबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए अलग से एक विंडो कलक्ट्रेट परिसर में खोलने की बात कही।


कलक्टर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच कमेटी बैठाई। कमेटी में अतिरिक्त कलक्टर के अलावा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक व जिला सूचना अधिकारी एवं भारत संचार निगम लिमिटेड के सहायक महाप्रबंधक को शामिल किया गया।


मंत्री की मौजूदगी में निकली थी लॉटरी


गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को नगर निगम के महाराणा प्रताप सभागार में न्यास ने करीब 88 हजार आवेदकों में से 3081 भूखंडों के लिए लॉटरी निकाली थी। लॉटरी के दौरान नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा, न्यास प्रशासक संधू, न्यास सचिव ललित गोयल के साथ ही विधायक अशोक कोठारी, महापौर राकेश पाठक व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा मौजूद थे। लॉटरी में हुए विवाद का मामला राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया।

ये भी पढ़ें

‘मैं यहां का SDM हूं भाई हटो…’ यह बोलते हुए पेट्रोल पंप कर्मी को जड़ा थप्पड़, पत्नी के साथ बदसलूकी का लगाया आरोप
Updated on:
24 Oct 2025 02:31 pm
Published on:
24 Oct 2025 02:30 pm
Also Read
View All