भीलवाड़ा

भीलवाड़ा राशन घोटाला: 1283 सरकारी रक्षकों ने लूटा गरीबों का हक, 1 लाख बाहरी महिलाएं फर्जी लाभार्थी

Ration Scam in Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 'मुफ्त राशन योजना' पर डाका डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गरीबों की मदद होनी थी, वहां 1283 सरकारी कर्मचारियों ने धोखाधड़ी से गरीबों का निवाला छीन लिया।

2 min read
Apr 20, 2026
भीलवाड़ा के 1283 सरकारी रक्षकों ने लूटा गरीबों का हक, विभाग ने वसूले 1.77 करोड़ (फोटो-एआई)

Bhilwara Ration Scam: भीलवाड़ा: गरीबों के निवाले पर हाथ साफ करने वाले सफेदपोशों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत गरीबों का हक छीनने वाले रसूखदारों को रसद विभाग ने कड़ा सबक सिखाया है।

भीलवाड़ा जिले में फर्जी तरीके से गेहूं डकारने वाले 1283 अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान कर विभाग ने उनके हलक से 1 करोड़ 77 लाख रुपए उगलवा लिए हैं। यह कार्रवाई उन लोगों के चेहरे बेनकाब करती है, जो सरकारी पदों पर बैठकर भी जरूरतमंदों की थाली में सेंध लगा रहे थे।

ये भी पढ़ें

Success Story: राजस्थान की इस फैमिली का जलवा, ननद बनीं RAS तो भाभी ने भी नहीं मानी हार, एक ही घर से निकलीं 2 महिला अफसर

प्रदेश में राज्य सरकार ने एनएफएसए में लगभग 75 लाख से 82 लाख नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को गति दी है। इसके लिए 26 जनवरी 2025 से विशेष पोर्टल खोला था। योजना के तहत प्रदेश में वर्तमान में लगभग 1.09 करोड़ राशन कार्ड एनएफएसए के दायरे में हैं।

अंत्योदय अन्न योजना के लगभग 5.92 लाख परिवार और प्राथमिकता वाले परिवार के लगभग 1.03 करोड़ परिवार योजना से जुड़े हैं। योजना के तहत सरकार प्रति व्यक्ति पांच किलो गेंहू पूरी तरह से मुफ्त में दे रही है।

दो बार पोर्टल हुआ था चालू

जिले में वर्ष-2022 में भी पोर्टल चालू हुआ था, उस वक्त आए आवेदनों के आधार पर 57 हजार 64 व्यक्ति को जोड़ा गया। 26 जनवरी 2025 से फिर चालू हुए पोर्टल से अभी एक लाख 37 हजार 901 लोग जुड़ चुके हैं।

कुल मिलाकर दो लाख 94 हजार 771 व्यक्ति नए जुड़े चुके हैं। रसद विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पुन: शुरू हुए पोर्टल में 99 हजार 806 ऐसी विवाहिता योजना से जुड़ी, जो कि अन्य राज्यों से आई। इनके साथ बच्चे भी शामिल हैं।

1283 लोगों से की गई वसूली

जिले में एनएफएसए योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। सरकार ने 1355 ऐसे लोगों की सूची विभाग को सौंपी जो कि योजना के लिए पात्र नहीं होने के बावजूद मुफ्त में गेहूं उठा रहे थे। जांच के दौरान 72 के खिलाफ आरोप प्रमाणिक नहीं पाए गए।

ऐसे में कुल 1283 जनों से अभी तक एक करोड़ 77 लाख की वसूली की जा चुकी है। यह वसूली 27 रुपए प्रति किलो गेहूं की दर से की गई।
-अमरेंद्र मिश्रा, जिला रसद अधिकारी भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में एनएफएसए लाभार्थी का आंकड़ा

प्रदेश में नए लाभार्थी: 75 लाख
जिले में नए राशन कार्ड: तीन लाख 99 हजार 744
जिले में कुल यूनिट: 14 लाख 17 हजार 164
वर्ष 2025 पोर्टल में लाभार्थी: एक लाख 37 हजार 901
वर्ष 2022 पोर्टल में लाभार्थी: 57 हजार 64
जिले में उचित मूल्य की दुकान: 855
जिले के ग्रामीण: 714
जिले के शहरी: 141
बाहर से आई महिला और बच्चे: 99 हजार 806

ये भी पढ़ें

ईमानदारी अभी जिंदा है: भीलवाड़ा के बस कंडक्टर ने लौटाया ढाई तोले के सोने का हार, पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
Published on:
20 Apr 2026 11:46 am
Also Read
View All