भीलवाड़ा

राजस्थान की 2 बहनों की बद्रीनाथ में मौत, तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हो गई थीं

उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ धाम के तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिलाओं रामू देवी और प्रेमा देवी की मौत हो गई। 100 श्रद्धालुओं के दल के साथ आईं ये महिलाएं 108 डुबकी लगाने का संकल्प पूरा कर रही थीं, तभी ऑक्सीजन की कमी से दोनों बेहोश हो गईं।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2026, 1:34 PM IST
bhilwara sisters die in badrinath
बद्रीनाथ में स्थित तप्त कुंड (फोटो सोशल मीडिया)

Rajasthan Women Died In Badrinath: उत्तराखंड बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर स्थित महिला तप्त कुंड में स्नान करते समय राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की रहने वाली दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बहनें थीं। बताया जा रहा है कि दोनों 108 डुबकी लगाने के संकल्प के तहत कुंड में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान अचानक बेहोश होकर कुंड में गिर गईं।

मृतकों की पहचान 71 वर्षीय रामु देवी पत्नी अमरचंद शर्मा और 73 वर्षीय प्रेम देवी पत्नी मदन शर्मा के रूप में हुई है। दोनों भीलवाड़ा, राजस्थान की रहने वाली थीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं ने दोनों महिलाओं को तत्काल कुंड से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

100 से ज्यादा श्रद्धालुओं का दल 4 सितंबर से बद्रीनाथ में

जानकारी के अनुसार, राजस्थान से 100 से ज्यादा श्रद्धालुओं का एक दल 4 सितंबर से बद्रीनाथ धाम में ठहरा हुआ है। दल की ओर से यहां कथा का आयोजन भी किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह चार महिला श्रद्धालु 108 डुबकी लगाने के संकल्प के साथ महिला तप्त कुंड में स्नान करने पहुंची थीं। इनमें रामु देवी और प्रेम देवी के अलावा भगवती देवी और सोहनी देवी भी शामिल थीं। भगवती देवी और सोहनी देवी सुरक्षित हैं।

तप्त कुंड के पास की एरिया-फोटो सोशल मीडिया

50 डुबकी लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत

SDRF और बद्रीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल के अनुसार, हादसे के समय दोनों महिलाएं करीब 50 डुबकी लगा चुकी थीं। शुरुआती डुबकी वे धीरे-धीरे लगा रही थीं। बताया गया कि बाद में परिवार के सदस्य मंदिर में दर्शन के लिए चले गए। इसके बाद दोनों महिलाओं ने तेजी से डुबकी लगाना शुरू कर दिया।

इसी दौरान उनकी सांस फूल गई और दोनों बेहोश होकर कुंड में गिर गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कुंड से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। थाना प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है।

परिवार ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने दोनों महिलाओं के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिवार ने बताया कि दोनों का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। अमरचंद शर्मा और मदन शर्मा ने शव परिवार को सौंपने का अनुरोध किया है। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद SDM के निर्देशानुसार दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Updated on:
11 Sep 2026, 1:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?

‘ये मेरा पर्सनल डस्टबिन है…’ भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भड़का कैंटीन संचालक, कचरे से बोतल निकालकर मुंबई के लड़कों को थमाई

Rajasthan Railway News: ‘आधी रात’ को रेलवे ट्रैक पर बदमाशों की बड़ी करतूत, चलती ट्रेन में उलझे तार- टला बड़ा रेल हादसा?

भीलवाड़ा में इंजेक्शन लगाने के बाद लड़की की मौत का आरोप, गुस्साई भीड़ ने मेडिकल स्टोर फूंका