भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत, अनियंत्रित कार पलटकर खेत में घुसी, 3 लोग गंभीर घायल

भीलवाड़ा-अजमेर हाइवे पर लक्ष्मीपुरा के पास कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में चंदा देवी जैन (74) और मंजू देवी (55) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। सभी कोटा से जोधपुर जा रहे थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Oct 2025, 11:02 AM IST
Bhilwara Two women died
अनियंत्रित कार पलटकर खेत में घुसी (वायरल वीडियो तस्वीर)

गुलाबपुरा (भीलवाड़ा): भीलवाड़ा-अजमेर राजमार्ग पर लक्ष्मीपुरा के निकट सोमवार दोपहर कार अनियंत्रित होकर पलटकर खेत में गिर गई। इससे दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए।


बता दें कि यह सभी कोटा से जोधपुर की ओर जा रहे थे। घायलों को जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, कार सवार मध्यप्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र के करेरा निवासी चंदा देवी जैन (74) और ग्वालियर निवासी मंजू (55) पत्नी अनिल जैन, बजरंग नगर कोटा निवासी शिवकुमार पुत्र प्रेमचंद गोयल तथा पत्नी सीमा कार से जोधपुर जा रहे थे।


लक्ष्मीपुरा के निकट कार अनियंत्रित होकर खेत में घुस गई। हादसे में चंदा देवी और मंजू देवी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर गुलाबपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को गुलाबपुरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर कर दिया।


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को गुलाबपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। क्रेन की मदद से कार को खेत से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतक महिलाओं के शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया है। गुलाबपुरा थाना प्रभारी हनुमान सिंह ने बताया कि हादसे को लेकर अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Updated on:
28 Oct 2025, 11:02 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Bhilwara UP Zila Pramukh : कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कौशिक चुनी गईं नई उप जिला प्रमुख, क्रॉस वोटिंग की संभावना

‘माइनिंग किंग’ के नाम से मशहूर हैं भीलवाड़ा के नए जिला प्रमुख कैलाश चंद्र मीणा: करोड़ों की संपत्ति, खुद के नाम एक भी वाहन नहीं; हथियारों के शौकीन

Bhilwara Zila Pramukh: बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के कैलाश मीणा बने नए जिला प्रमुख, जानें बीजेपी को कितने वोट मिले

भीलवाड़ा CA छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त; जानें पूरा मामला

भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत