भीलवाड़ा

Bhilwara UP Zila Pramukh : कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कौशिक चुनी गईं नई उप जिला प्रमुख, क्रॉस वोटिंग की संभावना

Bhilwara UP Zila Pramukh Result : भीलवाड़ा उप जिला प्रमुख पद के लिए क्रॉस वोटिंग हुई है। भीलवाड़ा जिला उप प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कौशिक चुनी गईं हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 4:46 PM IST
bhilwara up zila pramukh Result congress sunita kaushik elected
Bhilwara UP Zila Pramukh : कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कौशिक। फोटो पत्रिका

Bhilwara UP Zila Pramukh Result : भीलवाड़ा में जिला प्रमुख कांग्रेस के कैलाश चंद मीणा चुने गए हैं। जिसके बाद आज भीलवाड़ा उप जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कौशिक निर्वाचित घोषित की गईं हैं। मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग हुई है। कांग्रेस को 31 के बजाय 30 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी अविनाश जीनगर को 14 के बजाय इस बार 15 वोट मिले हैं।

27 नवंबर को प्रधान का चुनाव

राजस्थान में प्रधान पद के लिए 27 नवंबर को सुबह 10 बजे निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 11.30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा और निर्वाचित प्रधान को शपथ दिलाई जाएगी।

जिला प्रमुख चुनाव : कांग्रेस ने 24 सीट पर कब्जा जमाया

जिला प्रमुख चुनाव के नतीजों में महिला शक्ति, युवा नेतृत्व और सियासी उलटफेर की दिलचस्प तस्वीर सामने आई। प्रदेश के 37 जिलों में 26 की कमान महिलाओं के हाथों में आई। जैसलमेर में महज 21 वर्षीय संतोष कुमारी जिला प्रमुख बनीं, वहीं दौसा, सवाई माधोपुर और जैसलमेर में महिला प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई। कहीं बहुमत के बावजूद पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा तो कहीं एक वोट ने जीत-हार का फैसला कर दिया। डूंगरपुर और डीडवाना-कुचामन में बराबरी के बाद लॉटरी से जिला प्रमुख चुने गए। निर्दलीयों की भूमिका और क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने भी कई जगह चुनावी गणित को रोचक बनाया। इन नतीजों ने ग्रामीण राजनीति में नए चेहरों और बदलते सियासी समीकरणों की झलक दिखाई। प्रदेश में 37 जिलों में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 10, बीएपी ने 2 और 1 जिले में आरएलपी ने प्रमुख पद पर कब्जा किया।
न्यूज अपडेट हो रही है।

Also Read
View All
‘माइनिंग किंग’ के नाम से मशहूर हैं भीलवाड़ा के नए जिला प्रमुख कैलाश चंद्र मीणा: करोड़ों की संपत्ति, खुद के नाम एक भी वाहन नहीं; हथियारों के शौकीन

Bhilwara Zila Pramukh: बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के कैलाश मीणा बने नए जिला प्रमुख, जानें बीजेपी को कितने वोट मिले

भीलवाड़ा CA छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त; जानें पूरा मामला

भीलवाड़ा की 3 पंचायत समितियों में सिमटी BJP, 2 जगह निर्दलीय किंगमेकर; भाजपा के 5 MLA-जिलाध्यक्ष अपने क्षेत्रों में नहीं दिला पाए जीत

Bhilwara Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: भीलवाड़ा पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जिला परिषद और 16 पंचायत समितियों में किसे मिली जीत?