भीलवाड़ा

चेंजमेकर महाभियान: स्वच्छ राजनीति का संकल्प, आपराधिक प्रवृत्ति वाले नेताओं को नहीं देंगे साथ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
changemakers meating in bhilwara

माण्डल।

राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स बदलाव के नायक महा अभियान के तहत शुक्रवार को रूपीदेवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने स्वच्छ राजनीति में भूमिका निभाने तथा लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया। छात्रा दीक्षा बैरवा ने छात्राओं को मतदान में आदर्श आचार संहिता के नियमों की पालना, स्वच्छ राजनीति के लिए स्वयं सक्रिय होकर अन्य को प्रेरित करने, आपराधिक प्रवृत्ति वाले नेताओं का साथ नहीं देने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ें

स्कूल में निरीक्षण के दौरान शिक्षक को इस हाल में देख निरीक्षणकर्ताओं के उड़ गए होश

प्राचार्या डॉ. ज्योति वर्मा ने कहा कि स्वच्छ राजनीति के लिए राजस्थान पत्रिका की पहल अनूठी है। लोकतंत्र में बदलाव मील का पत्थर साबित होगा। निर्वाचन विभाग से पर्यवेक्षक रमन सोनी व बूथ लेवल अधिकारी कमल भदादा, विष्णु सारस्वत, अशोक माटोलिया, महेन्द्र सुखवाल, प्रकाश सारस्वत, प्रकाश गहलोत, मोहम्मद परवेज, एजाजुद्दीन काजी ने छात्राओं को वीवीपेट मशीन से मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।

स्वच्छ राजनीति करने वाले प्रत्याशियों को ही सहयोग करेंगेे
मांडलगढ़. शिवचरण माथुर राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व प्रत्याशियों ने राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर महाभियान के तहत स्वच्छ राजनीति की शपथ ली।

इस दौरान पदाधिकारियों,प्रत्याशियों एवं छात्रों ने संकल्प लिया कि जीवन में स्वच्छ राजनीति करेंगे और स्वच्छ राजनीति करने वाले प्रत्याशियों को ही सहयोग करेंगे। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे एवं अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाएंगे। इस मौके पर महाविद्यालय प्रमुख गजेंद्र साहू, छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, महासचिव विशाल पाराशर, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र कुमार, प्रजापत संयुक्त सचिव प्रत्याशी चांदमल मीणा, पवन ब्रह्मभट्ट मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

वह जबरन उठा ले गया महिला को और किया ये गंदा काम, अब पुलिस ने धरा
Published on:
01 Sept 2018 09:34 pm
Also Read
View All