
Misdeeds with a woman in bhilwara
करेड़ा।
थाना क्षेेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म के अारोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एक महिला ने मामला दर्ज कराया कि करेडा निवासी लक्ष्मण बलाई ने उसे जबरने उठा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने लक्ष्मण को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला सहित चार जनों के साथ मारपीट
करेड़ा. लादूवास में शुक्रवार देर रात को घर में जबरन घुस महिला सहित चार जनो के साथ मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार लादुवास निवासी शशिकला जायसवाल ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात वो मकान में खाना बना रही थी कि बद्री जाट, नारायण जाट, चान्दी देवी, ईश्वर जाट सहित अन्य लोग दरवाजा तोड़ मकान में जबरन घुस कर मारपीट करने लग गए। शशिकला का पुत्र व सास ससुरा बीच बचाव के लिए आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर भाग गए।
गणेशपुरा में खेत पर सांप डसने से छात्र की मौत
मांडलगढ़।
पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा में खेत पर एक युवक को सांप ने डस लिया। जिसे चिकित्सालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक का परिवार खेत पर ही निवास करता है।
जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा के छात्र ओम प्रकाश 18 पुत्र गोपाल धाकड़ निवासी गणेशपुरा को सांप ने डस लिया। उसे गंभीर अवस्था में मांडलगढ़ चिकित्सालय लाया जा रहा था। रास्ते में लाते समय ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के सुपुर्द किया।
Published on:
01 Sept 2018 08:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
