Bhilwara Police Action: कोतवाली थाना क्षेत्र में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के दरिंदे को पुलिस ने 2000 किलोमीटर दूर तक पीछाकर बिहार में बांग्लादेश की सरहद से गिरफ्तार किया।
Bhilwara Police Action: कोतवाली थाना क्षेत्र में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के दरिंदे को पुलिस ने 2000 किलोमीटर दूर तक पीछाकर बिहार में बांग्लादेश की सरहद से गिरफ्तार किया। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस को 4 राज्यों के 40 से अधिक रेलवे स्टेशनों के 1500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालने पड़े। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 20,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर को 29 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए एक आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मिली। इसमें अज्ञात व्यक्ति गोवंश (गाय) के साथ कुकर्म करते हुए दिखाई दे रहा था। घटना 27 मार्च 2026 की बताई गई है। उक्त घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होने से सर्व समाज में रोष व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी ने पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए घटनास्थल के पास से लेकर शहर में लगी प्रतिष्ठानों, दुकानों तथा रेलवे स्टेशन व अभय कमांड सेंटर के करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की फोटो व वीडियो को पहचान हुई। भीलवाड़ा व अन्य जिलों के पुलिस के सभी सोशल मीडिया ग्रुपों में भेजा जाकर पहचान के प्रयास किए गए। अनुसंधान के दौरान आरोपी के ट्रेन के जरिए ही भीलवाड़ा आने और वारदात को अंजाम दे कर ट्रेन से ही फरार होने की पृष्टि हुई।
इस आधार पर भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पर रोजाना आने जाने वाली करीब 40 ट्रेनों के प्रत्येक डिब्बे को बारीकी से जांच की गई। उक्त हुलिया के व्यक्ति की तलाश की गई। रेलवे, जीआरपी, रेलवे अधिकारी तथा केंटीन स्टाफ की मदद ली गई। अनुसंधान के दौरान भीलवाड़ा से राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
आरोपी के ट्रेन में बैठकर बिहार के किशनगंज (बिहार) बांग्लादेश बोर्डर की तरफ जाने की पुख्ता सूचना मिली। इसी आधार पर कोतवाली प्रभारी शिवराज गुर्जर की टीम ने किशनगंज (बिहार) रेलवे स्टेशन पर दबिश दी और झारखंड के जमशेदपुर जिले के पूर्वी सिंहभूम निवासी आरोपी संजय कुमार साहू जाति तेली (56) को गिरफ्तार किया।