भीलवाड़ा

सांसद ने किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे, ग्रामीण अंचल में विभिन्न स्थानों पर शिविर

ऋणी किसानों को एक करोड़ 82 लाख रूपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए गए

2 min read
Distribution of loan waiver certificate to farmers in bhilwara

शाहपुरा।

राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऋण माफी योजना के तहत बुधवार को खामोर ग्राम पंचायत में सांसद सुभाष बहेडिय़ा की अगुवाई में समारोह हुआ। इसमें तहनाल, बिलियां, खामोर एवं बोरड़ा समितियों के ऋणी किसानों को एक करोड़ 82 लाख रूपए के ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर प्रधान गोपाल गुर्जर, किसान मित्र मण्डल अध्यक्ष रामजस गुर्जर, अविनाश जीनगर, खामोर जीएसएस अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, व्यवस्थापक कन्हैयालाल पाराशर, बिलिया अध्यक्ष कैलाश काबरा, तहनाल अध्यक्ष गोविन्द कंवर, बोरड़ा अध्यक्ष देऊ गुर्जर उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों को लेकर शिक्षकों ने दिए ऐसे तर्क की अधिकारी भी रह गए दंग


काछोला. मानपुरा रलायता व कल्याणपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा ऋण माफी शिविर लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाडा अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जगदीशचंद बैरवा ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच चंदा कुम्हार, पुष्प कुमार जैन, राजेन्द्र पाराशर, रामबक्ष कुम्हार, सत्यवारायण पारीक, शिविर प्रभारी जगदीश चन्द्र शर्मा, ज्योईन्ट सुपरवाईजर मगनलाल जाट, गोपाल पाराशर थे। मानपुरा समिति के 97 लाख रलायता समिति के 63 लाख व कल्याणपुुरा समिति के 53 लाख रुपए ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए।


दौलतगढ़. कस्बे के स्थित सहकारी समिति में ऋण माफी शिविर विधायक रामलाल गुर्जर के सान्निध्य में हुआ। दौलतगढ़, तिलोली, जालरीया, रघुनाथपुरा के सीमांत, लघु, अन्य किसानों के दो करोड़ पैतीस लाख रूपए के ऋण माफी के पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर संरपच सुमन कंवर, तेजवीर सिंह, कान्ता भगवत्ती प्रसाद शर्मा जालरीया, शिविर प्रभारी पवन कुमार, समिति अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मैनेजर चन्दवीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।


रायपुर पंचायत समिति रायपुर के ग्राम सेवा सहकारी समिति देवरिया व गलवा के तहत ऋण माफी शिविर हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. बालूराम चौधरी थे। अध्यक्षता डॉ रतन लाल जाट ने की।


विशिष्ट अतिथि उप प्रधान चंद्र प्रकाश जैन, महामंत्री गोवर्धन गुजर, जयंती लाल जागेटिया, मांगी लाल जाट, मैनेजर ओम प्रकाश सांखला, ऊंकार कुमावत, सरपंच गोपाल सोनी, इंद्रा तेली व व्यवस्थापक मुरली शर्मा थे। पारोली. छापड़ेल ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर बुधवार को क्षेत्र के पांच पंचायतों के 1929 काश्तकारों को विधायक धीरज गुर्जर ने 5 करोड़ 40 लाख रुपए के फसली ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधान सुमन नीरज गुर्जर, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष महेश्वर सिंह, सहायक व्यवस्थापक बद्रीलाल गुर्जर मौजूद थे।


पण्डेर. टीठोड़ी गांव में राजस्थानी फसली ऋण योजना 2018 के ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण समारोह हुआ। इसमें गंधेर, तस्वारिया, टिठोड़ी ग्राम सहकारी समितियों के 992 किसानों को मुख्य अतिथि विधायक धीरज गुर्जर ने चार सौ दो लाख पचास हजार के ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरण किए।


अखिल व्यास ऑपरिटव बैंक मैनेजर, कल्याण मीणा सहायक अधिशासी अभियन्ता, टिठोड़ी सरपंच राजकुमार जाट, टिठोड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष शिवराज जाट, गंधेर अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, टिठोड़ी व्यवस्थापक सुरेश जाट, गंधेर व्यवस्थापक सत्यनाऱायण सेन, तस्वारिया व्यवस्थापक शंकर चौधरी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

बदनोर. शंभूगढ़ में ऋण माफी शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामलाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि गोविंद सिंह चुंडावत थे। अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार सेन, चंद्रवीर सिंह, ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष गोपाल ओझा उपस्थित थे। 325 किसानों को ऋण वितरित किया।

ये भी पढ़ें

घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, विद्युत पोल से बांधा
Published on:
28 Jun 2018 11:49 am
Also Read
View All