भीलवाड़ा

भीलवाडा के बाजार हैं सजकर तैयार…. उमडने लगे खरीदार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2018, 9:27 PM IST
Diwali celebration.... markets havebeen decorated in bhilwara
Diwali celebration.... markets havebeen decorated in bhilwara

भीलवाडा।

दीपावली के नजदीक आते ही तरह-तरह के सजावटी सामान की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। मार्केट में कई सजावटी आयटम्स उपलब्ध हैं। इनमें लक्ष्मीजी के पगल्या से लेकर तरह-तरह के वॉल हैंगिंग्स हैं, जिन पर शुभ दीपावली लिखा है। इसके अलावा घर में सजाने के लिए आर्टिफिशियल फ्लावर्स भी खूब बिक रहे हैं। शहर में आजाद चौक समेत सूचना केंद्र के आस-पास सड़कों पर यह सजावटी सामान बेचने वालों ने अस्थायी दुकानें सजा ली हैं।

आर्टिफिशियल फूलों से सजाएं घर

दिवाली पर हर कोई चाहता है कि उसका घर सबसे अलग नजर आए। ऐसे में घर की खूबसूरती बढ़ाने में फूलों का होना भी जरूरी है। भले ही यह खूबसूरती आर्टिफिशियल ही क्यों न हो। मार्केट में तरह-तरह के आर्टिफिशियल सजावटी फूल मिल रहे हैं जिन्हें आप लिविंग रूम के साथ घर के किसी भी कोने की शान बना सकते हैं। फूलों के साथ ही आर्टिफिशियल मनी प्लांट व अन्य पौधों की बेलें भी मिलती हैं, जो बिल्कुल असली जैसी प्रतीत होती हैं। इन्हें घर की किसी दीवार पर लटकाने से ग्रीनरी का अहसास होगा।

सजावटी लैम्प व झालरें

घर के बाहर सजाने के लिए सजावटी लैम्प भी बिकने के लिए आए हैं। ये कई डिजाइंस में उपलब्ध हैं। इनसे एक तो कलरफुल रोशनी होती है और दूसरा ये कीट-पतंगों की समस्या भी कम पैदा करते हैं। सड़कों पर कपड़े की बनी झालरें जिनमें चिडिय़ा, हाथी-घोड़े व कठपुतलियों की लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रही हैं। कांच व अन्य तरह की सजावटी झालरें भी पसंद की जा रही हैं। इनके अलावा सजावटी आयटम्स लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें, तरह-तरह की रंगोली, शुभ-दीपावली की विशेज लिखी हैंगिंग्स भी आकर्षित कर रही हैं।

Updated on:
29 Oct 2018, 9:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल