12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली की रात इन पांच जगह दीपक जलाने से खुल जाएगा भाग्य, पहली जगह है बेहद खास

घर में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

2 min read
Google source verification
diwali par ghar saaf karne ke upay

diwali 2018 shubh muhurat puja vidhi in hindi

होशंगाबाद। माता लक्ष्मी की पूजा दिन दीपावली इस बार 7 नवंबर के है। हर कोई सुख समृद्बि के लिए दीपोत्सव के लिए मनाता है। कई तरह की तैयारिया की जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार दिवाली की रात घर की कुछ ऐसी जगह भी होती हैं, जहां पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इससे व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं।

इन पांच जगह दीपक जरूर जलाएं
दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 5 जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। कहा जाता है कि इस रात को लक्ष्मीजी घर में आती हैं इसलिए जब लक्ष्मी रात को घर आएं तो उन्हें इन जगहों पर दीप जरूर मिलने चाहिए। तभी मां लक्ष्मी उस जगह ठहरती हैं।

भंडार में दीपक जरूर जलाएं
दिवाली की रात जिन जगह पर दीपक जलाने चाहिए, उनमें से भंडार एक प्रमुख जगह होती है। क्योंकि किसी भी घर का भंडार सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। मान्यता है कि इस जगह दीपक जलाने से मां लक्ष्मी घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होने देतीं।

घर के मुख्य दरवाजे पर
दिवाली की रात लोगों को देशी घी का दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाना चाहिए। लोग अपने घर के साथ-साथ मुख्य द्वार को भी सजाते हैँ। ऐसे में वहां दीपक जलाना आवश्यक है। दरअसल इस रात में यहीं से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसलिए दिवाली की रात मुख्य दरवाजे पर दो दिए जरूर जलाने चाहिए।

तिजोरी में
अगर आप की कोई दुकान है तो उसकी तिजोरी या फिर घर में रखी तिजोरी में दीपक जरूर जलाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि जब दीपक जलाएं तो ऐसी जगह रखें जिससे आग न पकड़े। चूंकि, तिजोरी को धन का स्थान कहा जाता है इसलिए दिवाली पर तिजोरी में सुरक्षित जगह पर दीप जरूर जलाना चाहिए।

संपत्ति के पास दीपक जलाएं
वाहन भी हमारी संपत्ति हैं और दिवाली घर में प्रत्येक वाहन के पास सुरक्षित जगह पर दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे घर में खुशहाली बढ़ती है और पैसों की तंगी भी दूर होती है।

नल या पानी के स्रोत के पास
दिवाली की रात जब आप दीपक जला रहे हों तो जहां जल के स्रोत से पानी निकल रहा हो वहां दीपक जरूर जलाना चाहिए। कहा जाता है कि इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं।