भीलवाड़ा

आरओ प्लांट का मालिक बिजली चोरी के आरोप में गिरफ्तार, जेल भेजा

विद्युत चोरी निरोधक थाने ने आरओ प्लांट संचालक को गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2018, 11:33 AM IST
Electrical theft in bhilwara
Electrical theft in bhilwara

भीलवाड़ा।

चोरी की बिजली से बना शुद्ध पानी बेचने के आरोप में गुरुवार रात विद्युत चोरी निरोधक थाने ने आरओ प्लांट संचालक को गिरफ्तार किया। बिजली थाने के प्रभारी गोपाल भारती ने बताया कि आरोपी प्रभुलाल सेन (36) आसीन्द में घर पर ही आरओ प्लांट संचालित करता है।

प्लांट के लिए उसने व्यावसायिक कनेक्शन भी नहीं ले रखा है और घरेलू कनेक्शन के जरिए ही प्लांट चला रहा था। आरोपी के खिलाफ बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर आसींद की जेईन नईम अंसारी ने 25 सितम्बर 2017 को आरोपी के प्लांट की जांच की तो यहां प्लांट का संचालन एलटी लाइन से बिजली चुरा कर कर होना पाया गया।

इस पर बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले सेंट्रल विजिलेंस अजमेर की टीम ने 10 दिसम्बर 2016 को आरोपी के प्लांट की जांच की तो यहां एक नहीं दो स्थानों से एलटी लाइन से चोरी की बिजली से प्लांट संचालित मिला। तीन प्रकरण में आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी थी।

आरोपी की तलाश में दीवान कृष्ण गोपाल पारीक की अगुवाई में टीम ने आसीन्द में गुरुवार को दबिश दी। यहां से आरोपी को गिरफ्तार कर भीलवाड़ा लाया गया। आरोपी को शुक्रवार सुबह एडीजी प्रथम कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी के बिजली चोरी के तीसरे मामले में विजिलेंस ने ढाई लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगा रखा है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?