भीलवाड़ा

भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा, पांच जने घायल, परस्पर मामला दर्ज

कस्बे में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया
2 min read
• •
Updated: 2 Jul 2018, 5:03 PM IST
Fight in two factions in bhilwara
Fight in two factions in bhilwara

पारोली।

कस्बे में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में पांच जने घायल हो गए। दोनों ओर से परस्पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला पारोली थाने में दर्ज कराया गया। थानाधिकारी नरोत्तमसिंह ने बताया कि खनीराम धाकड़ ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया गया कि वह और उसके परिजन खेत पर थे।

इस दौरान रामलाल, छोटू, मदन, दुर्गालाल, कैलाश, शैतान, लादूलाल रेगर उसके खेत पर आए और लकड़ी तथा सरिया से हमला कर दिया। इससे मोहनलाल धाकड़, रामस्वरूप और खनीराम धाकड़ घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लादू रेगर ने भी रिपोर्ट दी। उसमें आरोप लगाया कि रामस्वरूप, खनीराम, मोहनधाकड़, ढोकलियां धाकड़ ने लकडिय़ां एवं लोहे के पाइप से हमला कर जातिगत रूप से अपमानित किया। इसमें शैतान, रामलाल रेगर को चोटे आई। पुलिस ने आपसी मारपीट में घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल करवाया है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


जहरीले जीव के काटने से युवक की मौत

अमरगढ़. क्षेत्र की शक्करगढ थाना के ग्राम पंचायत किशनगढ़ के किरिया खेड़ा में रविवार सुबह खेत पर गए युवक की जहरीले जीव के काटने से मौत हो गई। हेड कास्टेबल हरीश कुमार ने बताया कि रामनारायण पिता भोजा गुर्जर उम्र 35 वर्ष खेत की रखवाली के लिए गया थ। सुबह घर पर नहीं लौटने पर भाई शंकर खेत गया। जहां रामनारायण घायल अवस्था में पाया गया, इलाज के लिए काछोला चिकित्सालय में ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर नहीं होने की वजह से युवक को जहाजपुर चिकित्सालय ले जाया गया। वहा पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

सड़क दुर्घटना में दो घायल
लाडपुरा. कस्बे में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो जने घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मांडलगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कोटा चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेनाल के समीप बाइक से गिरने से कोटडी निवासी सीमा देवी सेन घायल हो गई। दूसरी दुर्घटना लाडपुरा भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाडपुरा के समीप ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक घायल हो गया। आलू से भरा ट्रक गाय को बचाने के प्रयास में एक मोटरसाइकिल सवार लाडपुरा निवासी राजू पुत्र धन्ना बैरवा को चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक पलट गया। घायल को उपचार के लिए मांडलगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया । जहां से भीलवाड़ा रेफर कर दिया गया ।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट