भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में दीपक से लगी आग, 13 दुकानें धधकी, धमाके के साथ फटा सिलेंडर, इलाके में दहशत

बाणमाता शक्तिपीठ गोवटा बांध के मेला प्रांगण की घटना, ढाई घंटे में पाया गया काबू, सिलेंडर फटने से दहशत, अफरा-तफरी मची, विधायक ने लिया घटनास्थल का जायजा
less than 1 minute read
fire in bhilwara
दुकान से निकलती आग की लपटें। फोटो- पत्रिका

मांडलगढ़। मांडलगढ़ उपखंड मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर स्थित बाणमाता शक्तिपीठ गोवटा बांध के मेला प्रांगण की एक दुकान में मंगलवार रात जलाए दीपक की लौ ने आग पकड़ ली। इससे एक के बाद एक 13 दुकानें धधक उठी। इस दौरान एक दुकान में रखा सिलेंडर आग से फट गया। इससे दहशत का माहौल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दमकलों ने आग पर काबू पाया

मांडलगढ़ और जिला मुख्यालय भीलवाड़ा से पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गत रात दुकान पर पप्पू भील ने लक्ष्मी पूजन किया। दुकानदार के घर जाने के बाद दीपक से आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा छोटा सिलेंडर फट गया। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोस की 13 दुकानें चपेट में आ गई। सिलेंडर फटने से वहां मौजूद लोग धमाके की आवाज सुनकर भागे। लपटें उठती देखकर एक बार कोई पास जाने की हिम्मत नहीं कर पाया।

अफरा-तफरी का माहौल

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मांडलगढ़ और भीलवाड़ा से दमकल मौके पर पहुंची। संस्थान के टैंकर व बोरिंग का भी आग बुझाने में सहयोग लिया गया। ढाई घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर तत्काल मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल मौके पर पहुंचे। पीड़ित दुकानदारों से वार्ता कर उन्हें प्रशासन से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

यह वीडियो भी देखें

विधायक ने घटना पर दुख जताया। बाणमाता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवं विकास संस्थान अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, तहसीलदार बसंत पांडेय, राजेश टेलर व भैरूलाल खटीक, समाजसेवी मुकेश व्यास, सत्यनारायण सुथार, श्याम लाल धाकड़, सत्यनारायण खंडेलवाल समेत कई लोग वहां पहुंचे। इस दौरान मांडलगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में सहयोग किया।

Updated on:
22 Oct 2025 09:00 pm
Published on:
22 Oct 2025 09:00 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट