सोनियाणा स्टेशन के निकट शनिवार को मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर ( Goods Train Derailed ) गए। जिससे उदयपुर-जयपुर रेल मार्ग ठप हो गया, जो देर रात तक नहीं खुल सका। उदयपुर व चित्तौडग़ढ़ से आई राहत टीम मौके पर ( Goods Train Accident ) जुटी रही।
भीलवाड़ा.
चित्तौडग़ढ़ रेलमार्ग स्थित सोनियाणा स्टेशन के निकट शनिवार को मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर ( Goods Train Derailed ) गए। जिससे उदयपुर-जयपुर रेल मार्ग ठप हो गया, जो देर रात तक नहीं खुल सका। उदयपुर व चित्तौडग़ढ़ से आई राहत टीम मौके पर ( Goods Train Accident ) जुटी रही।
जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस भीलवाड़ा में अटकी ( Bhilwara News )
इस दौरान रेलवे को जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी (12292) ट्रेन को अजमेर में निरस्त करना पड़ा जबकि उदयपुर-जयपुर हॉली डे स्पेशल फेयर (09722) को चंदेरिया में रद्द कर दिया गया। उदयपुर-हरिद्धार एक्सप्रेस को कोटा होकर निकाला गया। वहीं जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस साढ़े तीन बजे से भीलवाड़ा में अटकी रही।
यात्रियों ने टिकट का रिफंड ले लिया
दूसरी तरफ दुर्घटना के बाद मदार (अजमेर)-उदयपुर मार्ग के विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेने आई सीआरएस टीम को भीलवाड़ा से निरीक्षण कार्य अधूरा छोड़कर लौटना पड़ा। टीम यहां से जयपुर लौट गई। भीलवाड़ा स्टेशन से विभिन्न ट्रेनों से यात्रा करने वाले कई लोगों ने यात्रा रद्द करते हुए टिकट का रिफंड ले लिया।
यह भी पढ़ें...