भीलवाड़ा

खून से सने शव की नहीं हुई पहचान, तंत्र मंत्र के चलते हो सकती है महिला की हत्या, घटना स्थल के पास मिला धार्मिक क्रिया का सामान

18 किलोमीटर दूर नयानगर मार्ग के निकटमिले महिला के रक्तरंजित शव की रविवार दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 9:58 PM IST
identification had not soaked bodies in bhilwara
identification had not soaked bodies in bhilwara

बिजौलियां।

कस्बे से 18 किलोमीटर दूर नयानगर मार्ग के निकट जंगल में मिले महिला के रक्तरंजित शव की रविवार दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। पहचान के बाद ही कातिल तक पहुंचना सम्भव हो पाएगा। पुल‍िस नेे टीम भेजकर मृतका की आसपास के गांवों में फोटो दिखाया गया। हालांकि किसी ग्रामीण ने उसे पहचाना नहीं है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।

बिजौलियां थानाधिकारी सुगनसिंह चौधरी के अनुसार टीम भेजकर मृतका की आसपास के गांवों में फोटो दिखाया गया। हालांकि किसी ग्रामीण ने उसे पहचाना नहीं है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि लूट की नीयत से हत्या नहीं हुई। हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र कारण हो सकता है। तर्क यह दिया गया कि निकट ही धर्मस्थल है। घटनास्थल पर धार्मिक क्रिया का सामान भी मिला। मौके पर संघर्ष के कोई निशान नहीं मिले। इससे माना जा रहा है कातिल महिला का जानकार ही था। महिला को संघर्ष का कोई मौका ही नहीं दिया।


मालूम हो, नयानगर के निकट भूत बाबा के रास्ते में एक पेड़ के निकट शनिवार को मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने 55 से 60 वर्ष की महिला का खून से सना शव देखा। उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या की गई। मृतका ने लाल रंग का लूगड़ा, सफेद रंग का ब्लाउज, हाथों मे चूडिया़ं आदि पहनी हुई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

भीलवाड़ा से भी लूटी धोखाधड़ी के आरोपित ने कार

जोधपुर. चालक का अपहरण व मारपीट के बाद लूटी कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करने के मामले में डांगियावास थाना पुलिस ने रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने एक नाबालिग के साथ मिलकर लूट की थी। एक आरोपी ने भीलवाड़ा में इनोवा कार लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार लूट की कार पर जयपुर के फर्जी नंंबर प्लेट लगाने के मामले में सालवा कला गांव निवासी रामदीन चौधरी (21) व जगदीश चौधरी (21) को गिरफ्तार किया गया।

इनके साथ एक बाल अपचारी भी शामिल था, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ पाया है। पूछताछ के दौरान आरोपी रामदीन चौधरी ने बताया कि छह-सात माह पहले भीलवाड़ा से इनोवा लूटना कबूल किया। जो वो डोडा पोस्त तस्करी में उपयोग करता था। वर्तमान में यह कार रामदीन के दो गुर्गों के पास है। इनकी तलाश में पुलिस ने सम्बंधित ठिकानों पर छापे भी मारे, लेकिन वो नहीं मिले।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट