3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन दिन से घर से लापता महिला का शव खेत पर पेड़ से लटका मिला, यह देख परिजनों के उड़ गए होश

गाडरीखेड़ा-कांगणी गांव में तीन दिन से लापता महिला का शव रविवार को खेत पर स्थित पेड़ पर लटका मिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 17 Jun 2018, 9:18 PM IST

The body missing woman hung tree in bhilwara

The body missing woman hung tree in bhilwara

गंगापुर।

क्षेत्र के गाडरीखेड़ा-कांगणी गांव में तीन दिन से लापता महिला का शव रविवार को खेत पर स्थित पेड़ पर लटका मिला। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। गंगापुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। मामले की जांच की जा रही है।

READ: रिश्तेदार के साथ पिकनिक मनाने गई थी युवती, रिश्तेदार खेलने लग गया जुआ, पड़ी पुलिस की रेड फिर जो हुआ


पुलिस के अनुसार गाडरी खेड़ा-कांगणी निवासी इन्द्रा (40) पत्नी जमनालाल भाट 15 जून को बिना बताए घर से निकल गई। उसका कहीं पता नहीं चल पाया। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश भी की। इस बीच रविवार को मवेशी चराते हुए कुछ लोग खेत पर गए। वहां नीम के पेड पर इन्द्रा को फंदे पर लटका हुआ देखकर दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतार कर मोर्चरी पहुंचाया। मृतका इन्द्रा का विवाह बीस वर्ष पूर्व हुआ था। उसके दो पुत्र है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता कर रही है।

READ: अजमेर जियारत करने जा रहे परिवार की कार का टायर फटा, डिवाइडर पर चढ़कर कार पलटने से पिता की मौत, बेटे समेत तीन घायल

थाना प्रभारी ने ली ग्रामीणों की बैठक

अमरगढ़. शकरगढ़ थाना क्षेत्र की खजूरी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव झीकरी व किशनगढ़ पंचायत मुख्यालय पर शकरगढ़ थाना प्रभारी भागीरथ सिंह ने रविवार देर शाम ग्रामीणों की जनसहभागिता मुहिम के तहत जनसुनवाई की बैठक ली। झीकरी गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सिंह ने कहा ग्रामीण जागरूक रहें व दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। साइबर क्राइम की भी जानकारी दी।

ग्रामीणों ने भील बस्ती में बिजली की व्यवस्था कराने व विद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों की भी जानकारी दी। थाना प्रभारी सिंह ने ग्रामीणों को जल्द ही संबंधित विभागों को पत्र लिखकर समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं किशनगढ़ के ग्रामीणों ने गांव में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। इस दौरान अमरगढ़ चौकी प्रभारी चिराग अली कायमखानी, दिवान हरीश कुमार, कांस्टेबल महावीर प्रसाद शर्मा, ग्रामीण नंद सिंह, देवीलाल गुर्जर, सोजीलाल गुर्जर, शिवलाल गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़