
Gamble 17 arrested in bhilwara
माण्डल।
मेजा बांध में पिकनिक मनाए गए युवक रविवार शाम को जुआ खेलने लग गए। तीन थाना पुलिस ने घेराबंदी करके 17 जनों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 49,940 रुपए की राशि बरामद की। गैम्बिलिंग एक्ट में मामला दर्ज किया गया। वहां एक युवती भी मिली। हालांकि वह रिश्तेदार के साथ घूमने गई थी। रिश्तेदार वहां जुआ खेलने लग गया। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस उपाधीक्षक चंचल मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि मेजा बांध में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे है। इस पर माण्डल थानाधिकारी दिनेश कुमावत, बनेड़ा थानाधिकारी हरीश सांखला व बागोर थानाधिकारी कानसिंह के नेतृत्व में दल का गठन किया गया। टीम ने एक साथ मेजा बांध पर दबिश दी।
गेस्ट हाउस के निकट चार स्थानों पर ताश के पत्तों पर दाव लगाते लोगों को पकड़ा। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर उनमें हड़कम्प मच गया। लोग भागने लगे। लेकिन तैयारी के साथ गई पुलिस ने घेराबंदी करके लोगों को दबोच लिया। कई लोग भाग भी छूटे।
यह पकड़े गए
पुलिस ने मौके से गंगापुर निवासी सद्दाम हुसैन, मुराद सिंधी, साजिद मोहम्मद, बीलिया निवासी चंचल भांबी, सांगानेर निवासी इरफान हुसैन, मालीखेड़ा निवासी सचिन चौधरी, गुलनगरी निवासी मोईनुद्दीन सिलावट, माण्डल निवासी हमीद खां पठान, आजाद मंसूरी, भीलवाड़ा निवासी जाकिर हुसैन, सलमान कुरैशी, शाहरूख सिलावट, वसीम बिसायती, मोहम्मद साबिर नीलगर, आमिर खां, इरफान छीपा तथा मोहम्मद शाकिर पठान को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 49 हजार 940 रुपए तथा ताश की जोडि़यां बरामद की। मौके से युवती भी मिली। वह रिश्तेदार के साथ घूमने गई थी। रिश्तेदार वहां जुआ खेलने लग गया।
Updated on:
18 Jun 2018, 2:09 PM IST
Published on:
17 Jun 2018, 9:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.