भीलवाड़ा

ढाई साल के मासूम का बनास नदी में छह दिन पुराना शव मिला

कन्याखेड़ी चौराहे की घटना, शव गलने से स्थिति स्पष्ट नहीं
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Innocent bodies found river Banas in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर कान्याखेड़ी चौराहे के निकट रविवार शाम को ढाई साल के मासूम का छह दिन पुराना बनास नदी में शव मिला।

हमीरगढ़।

चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर कान्याखेड़ी चौराहे के निकट रविवार शाम को ढाई साल के मासूम का छह दिन पुराना बनास नदी में शव मिला। शव पूरी तरह गल चुका था। वह बालक या बालिका इसका पता नहीं चल पा रहा। शव को महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया गया।

READ: दीक्षा मंत्र मिलते ही प्रियंका से बनीं साध्वी परमेष्ठी वंदना

थानाप्रभारी गजराज चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने कान्याखेड़ी चौराहे के निकट बनास नदी के किनारे बच्चे का शव देखा। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। शव छह दिन पुराना था। उसकी उम्र दो से ढाई साल के बीच है। उसने टी-शर्ट पहना हुआ है। लेकिन टी-शर्ट भी गल चुका है। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है। बच्चे का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

बलिंडे पर फंदा लगाकर युवक ने जान दी

गंगापुर कस्बे में रविवार शाम को युवक ने केलूपोश मकान में बलिंडे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस कमरे में फांसी लगाई उसी में मृतक का मासूम बच्चा था। उसके रोने की आवाज सुनकर पडोसी पहुंचे। गंगापुर थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गंगापुर स्थित मेलोनी निवासी भंवर भील (25) ने शाम को मकान में ओढऩी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मृतक के माता-पिता शादी में गए हुए थे। गर्भवती पत्नी पीहर में थी। वहीं भाई बाहर थे। पीछे भंवर फंदे पर झूल गया। जिस कमरे में फंासी लगाई उसी में उसका छोटा बच्चा था। काफी देर तक कमरे से रोने की आवाज आने से पडोसी मकान में पहुंचे। जहां खिड़की से झांककर देखा तो भंवर फंदे पर झूल रहा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार भंवर के एक पुत्र है। वहीं दो भाई व चार बहनों में वह पांचवें नम्बर पर था। आत्महत्या के कारण क्या रहे इसका पता नहीं लगा है।

Published on:
18 Feb 2018 10:28 pm