श्री अयप्पा सेवा समिति के सचिव राजशेखरन पिल्लई ने बताया कि सोमवार को सुबह 5 बजे पट खुलने के साथ ही निर्मात्न्य दर्शन होंगे। इसके बाद 5:30 बजे अष्टद्रव्य गणपति हवन, 7 बजे प्रात:कालीन उषा पूजा आयोजित की जाएगी। 8 बजे से कलश पूजा, 11 बजे 108 कलशों को जल से भरकर भगवान का अभिषेक, दोपहर 12:30 बजे नागदेवता की पूजा की जाएगी। सायंकालीन वेला में 6:15 बजे दीपाराधना, 7 बजे पुष्पाभिषेकम, 7:30 बजे संध्या भजन, रात्रि 9 बजे शयन आरती होगी।