गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त दबाव को देखते हुए रेलवे विशेष होली डे एवं समर स्पेशल ट्रेन शुरू करेंगी। ट्रेनों को लेकर भीलवाड़ा कम्प्यूटीकृत रेलवे आरक्षण केन्द्र पर ट्रेनों का आरक्षण शुरू हो गया है, कुछ ट्रेनों की वापसी तिथि को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं होने से उन ट्रेनों की आरक्षण बुकिंग नहीं खुली है। इंटरनेट के जरिए भी ऑनलाइन सेवा उपलब्ध है।