भीलवाड़ा

दस साल की मासूम छात्रा से बाल वाहिनी चालक ने की छेड़छाड़, मोबाइल नंबर भी मांगे, घर आकर मासूम ने बताया तो परिजनों के उड़े होश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Innocent driver by tampering in bhilwara

रायला।

दस साल की एक मासूम छात्रा के साथ बालवाहिनी चालक ने छेडछाड कर दी। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें

खेल दिवस पर विशेष: सरकारी शूटिंग रेंज नहीं बनी तो खुद बना डाली

रायला थाना प्रभारी महावीर सिह ने बताया कि रायला क्षेत्र की दस साल की एक मासूम बालिका निजी स्कूल में अध्ययनरत हैं। यह छात्रा बाल वाहिनी से रुकूल आती जाती हैं। बालवाहिनी चालक माताजी का खेडा रायला निवासी श्यामलाल माली पुत्र देवी लाल माली ने इस मासूम छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं आरोपित ने छात्रा से उसके मोबाइल नंबर भी मांगे; इसकी जानकारी छात्रा ने उसके पिता को दी। पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया करवाया पुलिस ने तफ्तीश के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार किया।

टायर फटने से कार डिवाइडर कूद दूसरी कार से टकराई

- कारोही उपतहसील चौराहे की घटना

बागोर. भीलवाड़ा-राजसमंद राजमार्ग पर बुधवार को टायर फटने से कार डिवाइडर कूदकर विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार कारोही उपतहसील चौराहे के बाहर राजसमंद से भीलवाड़ा आ रही कार का अचानक टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर विपरीत दिशा में आ गई। इस दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक अन्य कार से टकरा कर रोड से नीचे उतर गई। हाइवे पेट्रोलिंग अधिकारी भूपेन्द्रसिंह व कारोही पुलिस वहां पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को थाने रखवाया।

भादो के स्‍वागत में जमकर नाची बूंदे, कजरी तीज पर सुहाना हुआ मौसम, हर चेहरे पर छलकी खुशी
Published on:
30 Aug 2018 09:53 am
Also Read
View All