
rain in bhilwara
भीलवाड़ा।
भादो माह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। बुधवार सुबह मूसलाधार बारिश से कजरी तीज का स्वागत किया। इससे मौसम में हर चेहरे पर रौनक आ गई। गत दो दिनों से उमस और गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मौसम के करवट लेने बाद हुई झमाझम ने राहत दी।
सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई हुई थी। उसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ।इससे सड़क पर पानी बह गया। उधर, जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। जिले के गेंदलिया, फूलियाकलां, शक्करगढ, बाकरा, काबरी, खजुरी, भगुनगर, टीटोडा जागीर में देर रात से ही बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश से नदी नालों में पानी की आवक है तो शाहपुरा क्षेत्र के अरवड़ बांध का गेज साढ़े छह फीट पहुंच गया है।
गेंदलिया कस्बे में दो दिन उमस के बाद बुधवार को सुबह मौसम ने करवट बदलते हुए भोर होने के साथ ही बादलों की गर्जना व बिजली की कड़कड़ाहट के साथ झमाझम शुरू हुईं। बारिस से सड़कों व रास्तों पर पानी बह गया।
फूलियाकलां कस्बा सहित उपखंड क्षेत्र में बुधवार अलसुबह से बादलों की तेज गर्जना व बिजली की कड़कड़ाहट के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इस दौरान बारिश के चलते नदी नालों में पानी की अच्छी आवक हुई है।
शाहपुरा उपखंड के 24 फीट भराव क्षमता वाले अरवड़ बांध का गेज साढ़े छह फीट पहुंच गया है। मंगलवार रात से शुरू हुई सुबह तक जारी रही। पूरी रात कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश चलती रही। बारिश से निचली जगहों पर पानी भर गया। कई खेतों में निचली जगहों पर पानी भरा। किसानों के चेहरों पर छाई खुशी।
अमरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र के शक्करगढ, बाकरा, काबरी, खजुरी, भगुनगर, टीटोडा जागीर में देर रात से बारिश का दौर जारी है। क्षेत्र में इस मानसून की पहली बारिश तालाबों व नदी नालों में पानी की आवक हुई। बुधवार सुबह से ही रिमझिम बारिश का दोर जारी है।
Published on:
29 Aug 2018 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
