15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल में स्नान कर रही महिला के खींच लिए फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल अपने फोटो देख पैरों तले खिसकी जमीन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Blackmail on social media after rape

Blackmail on social media after rape

बदनोर।

महिला की नहाते समय अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर अवैध सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। सम्बंध नहीं बनाने पर सोशल मीडिया पर फोटो डाल दिए। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच आसींद थानाधिकारी कर रहे हैं।

READ: राजस्थान पत्रिका की-नोट माय सिटी में इतिहासविद् प्रो. पुष्पेश पंत ने कहा- चित्तौड़ पूरे देश का गौरव, रानी पद्मिनी प्रेरणा स्रोत


थानाधिकारी नन्दूसिंह के अनुसार महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 10 अगस्त को वह ससुराल में स्नान कर रही थी। इस दौरान जबरकिया निवासी हेमराज जाट, हरिकिशन जाट तथा खेमराज जाट ने मौका पाकर उसके फोटो खींच लिए। उसके बाद आरोपी महिला पर अवैध सम्बन्ध बनाने का दबाव डालने लगे। पीडि़ता के इनकार पर फोटो सोशल साइट पर डालने की धमकी दी। उसके बाद आरोपियों ने सोशल मीडिया के गु्रप में अश्लील फोटो वायरल कर कर दिए।

READ: इसे देख आप भी सहम जाएंगे, कोबरे का लाइव रेसक्यू, रोजाना बना रहा था मुर्गियों को अपना श‍िकार

टोल मैनेजर व कर्मचारियों ने की वाहन चालक से मारपीट

रायला. अजमेर राजमार्ग स्थित लाम्बिया टोल नाके के मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ वाहन चालक से मारपीट करने का मामला अदालत के दखल से रायला थाने में दर्ज हुआ।
सहायक उपनिरीक्षक शंकरसिंह के अनुसार रसवाड़ा (अलवर) निवासी सद्दाम हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि 28 जुलाई को वह गाड़ी लेकर जयपुर से उदयपुर जा रहा था। टोल राशि को लेकर मैनेजर वीरेन्द्रसिंह समेत स्टॉफ ने उससे मारपीट कर नकदी छीन ली व डराया-धमकाया।

पूर्व जीएसएस अध्यक्ष गिरफ्तार

भीलवाड़ा. शक्करगढ़ थाना पुलिस ने बेई स्थित जीएसएस में घुसकर वहां मौजूद कर्मचारियों से मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में पूर्व जीएसएस अध्यक्ष बेई निवासी बाबूलाल मीणा को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। थानाधिकारी भागीरथ सिंह ने बताया कि मामले में चार जनों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।