भीलवाड़ा

चिंकारों व मोरों की हत्या पर पीएफए की एफआईआर

पीपुल फोर एनीमल्स ने पोकरण में फि र 24 चिंकारों की वन विभाग की लापरवाही से हुई हत्या पर चिंता जताई है
2 min read
Killing of peacocks in bhilwara
Killing of peacocks in bhilwara

भीलवाड़ा।

पीपुल फोर एनीमल्स ने पोकरण में फि र 24 चिंकारों की वन विभाग की लापरवाही से हुई हत्या पर चिंता जताई है।प्रांतीय संयोजक बाबूलाल जाजू ने ने दोषी वन अधिकारियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को ऑन लाइन प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी प्रकार उन्होंने प्रदेश में भीलवाड़ा समेत अन्य जिलों में 13 मोरों की शिकार की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इसमें पीपुल फोर एनीमल्स के प्रांतीय संयोजक जाजू ने बताया कि जिले के पुष्कर में खोरी पंचायत के बैजनाथ मंदिर के चैराहे पर 4 मोर, राजसमन्द जिले के आमेट तहसील के लिकी गांव में 6 मोर, जिले के जहाजपुर तहसील के पण्डेर थाना क्षेत्र के इंदोकिया गांव में 3 मोरों को जहरीला दाना देकर मारा गया है।

पांसल में किसानों को बांटे बीज किट
भीलवाड़ा. सुवाणा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पांसल में राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में सुवाणा प्रधान सरोजदेवी गुर्जर, उप प्रधान लादूलाल जाट, मंडल अध्यक्ष नाहरसिंह पुरावत, उपखंड अधिकारी जेपी बैरवा, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दुर्गालाल बारेठ, तहसीलदार प्रदीप चौमाल, सरपंच छोटूलाल जाट आदि ने समस्याएं सुनी। शिविर में 15 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। शिविर में निशुल्क गैस चुल्हा व कनेक्शन दिए गए। साथ ही कृषि विभाग ने बीज किट वितरित किए।

आज यहां लगेंगे न्याय आपके द्वार कैम्प
मंगलवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत 26 जून को करेडा के भभाणा में, आसीन्द के आमेसर में, जहाजपुर पंचायत समिति में वृहद कैम्प, माण्डलगढ के मुकुन्दपुरिया व राजगढ में, बिजौलियां के जलिन्द्री में तथा सहाडा के उम्मेदपुरा में राजस्व शिविर आयोजित होंगे।

Published on:
26 Jun 2018 04:02 pm