भीलवाड़ा

रिश्तेदार के यहां मोपेड पर जा रही युवती का पर्स छीनकर भागे तीन लुटेरे

शास्त्रीनगर स्थित सोलंकी टॉकीज के पीछे रिश्तेदार के घर जा रही मोपेड सवार युवती का शनिवार शाम को मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश पर्स छीनकर भाग गए

2 min read
Looted purse of young woman in bhilwara
Looted purse of young woman in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर शास्त्रीनगर स्थित सोलंकी टॉकीज के पीछे रिश्तेदार के घर जा रही मोपेड सवार युवती का शनिवार शाम को मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश पर्स छीनकर भाग गए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पर क ोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हुलिए के आधार पर नाकाबंदी भी कराई गई, लेकिन लुटेरों का पता नहीं लगा। इस सम्बंध में रिपोर्ट कोतवाली में दी गई।

पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी सुनीता पुत्री लालचंद टहलियानी शाम को सोलंकी टॉकीज के पीछे रहने वाले रिश्तेदार के घर मोपेड पर जा रही थी। कीर्तिनगर में पीछे से नकाब पहने आए तीन जने युवती के निकट आए और मोपेड पर लटका पर्स छीनकर भागने लगे। अचानक हुई घटना से सुनीता संभल नहीं पाई। वह शोर मचाती इससे पहले लुटेरे तेज गति में वाहन दौड़कर भाग गए।

READ:शिलापट्ट तोड़ने का मामला: कोटड़ी चारभुजानाथ मंदिर परिसर में नहीं होगी सामाजिक व राजनीतिक बैठकें, सर्वसमाज का निर्णय

सुनीता की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। आसपास लुटेरों की तलाश भी की, लेकिन पता नहीं लगा। सूचना पर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची। लुटेरों की तलाश के लिए आसपास के सीसी कैमरों को खंगाला। लेकिन वहां लोकेशन पर लगा सीसी कैमरा नहीं मिला। माना जा रहा है कि लुटेरे पीछा करते हुए पीछे आ रहे थे। मौका देखकर वारदात करके भाग गए।

मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

माण्डल. करेड़ा मार्ग पर शुक्रवार देर रात मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया। थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि आसीन्द क्षेत्र के रतनपुरा निवासी पारस शर्मा शुक्रवार रात को बाइक से भीलवाड़ा के लिए रवाना हुआ। जाली चौराहे के निकट चिमनी ईंट भट्टे के बाहर सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक को घटना स्थल पर ही छोड़कर भाग गया। सुबह सड़क के किनारे शव देख ग्रामीणों ने पहचान कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के पुत्र मनीष शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Published on:
19 May 2018 10:10 pm