भीलवाड़ा

शादी समारोह में डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद, हमले में युवक की मौत

कोटड़ी थाना क्षेत्र के जाटो का नोहरा गांव में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान हमले व धक्का मुक्की से एक युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Feb 2023, 7:40 PM IST
dj_songs.jpg
सांकेतिक तस्वीर

भीलवाड़ा। कोटड़ी थाना क्षेत्र के जाटो का नोहरा गांव में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान हमले व धक्का मुक्की से एक युवक की मौत हो गई। कोटड़ी पुलिस के अनुसार जाटो की नोहरा गांव में भंवर लाल जाट की बेटी सीमा की शादी गत 22 फरवरी को थी।

शादी से पूर्व 21 फरवरी की रात महिला संगीत के कार्यक्रम में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हरिलाल (19) पुत्र रामेश्वर जाट और बंटी उर्फ़ देवकिशन (18) पुत्र जमनालाल जाट के बीच विवाद हो गया। दोनों मारपीट पर उतर आए।

उस रात आपसी समझाइश से मामला शांत हो गया, लेकिन इसी मामले में बदले की भावना के चलते बंटी ने शुक्रवार अपने साथियों के साथ हरिलाल पर हमला कर दिया। हरि के पिता रामेश्वर लाल (45) बीच बचाव में आए तो उसके साथ भी मारपीट हुई ,जिससे रामेश्वर की हालत बिगड़ गई।

उसे तुरंत गंभीर हालत में कोटड़ी अस्पताल ले जाया गया, हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया ,जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर बंटी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

Published on:
Also Read
View All