भीलवाड़ा

राजस्थान उपचुनाव: मांडलगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका, कांग्रेस को मिली बढ़त

Mandalgarh By-Election Results 2018: मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2018, 11:21 AM IST
Mandalgarh By-Election Results

भीलवाड़ा। मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे जारी है। सुबह से लगातर बीजेपी को बढ़त मिल रही थी लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती लगातार आगे बढ़ती गई वैसे वैसे ही भाजपा के खेमे में खलबली शुरू हो गई। आगे ही जैसे जैसे वोटों की गिनती बढ़ती वैसे वैसे कांग्रेस और बीजेपी के मतों अंतर कम होता गया। और अब यह हालात है कि एक समय था कि बीजेपी 1500 वोटों से आगे चल रही थी और अब कांग्रेस 1864 वोटों से आगे चल रही है। माण्डलगढ़ पंचायत समिति और उपरमाल क्षेत्र कांग्रेस का इलाका माना जा रहा हैं।

12 वे राउंड में भी बीजेपी पिछड़ा
कांग्रेस 39464 को वोट
बीजेपी 37600 को वोट
निर्दलीय 19460 को वोट

नोटा 2504 वोट मिले रहे।

भाजपा ने जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा को मैदान में उतारा तो उन्हें जिताने के लिए पूरी सरकार लग गई। वहीं कांग्रेस में विवेक धाकड़ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट , पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने जोर लगाया।

मीडियाकर्मी से बदसलूकी
मीडियाकर्मी से यहां लगे एक सुरक्षा अधिकारी द्वारा बदसलूकी करने से नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए। बाद में अधिकारियों की समझाइश पर मीडियाकर्मी माने। जानकारी के अनुसार पुलिस उप अधीक्षक राजेश मीणा ने एक मीडियाकर्मी से बदसलूकी। इससे नाराज मीडियाकर्मी धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की लाख समझाइश के बाद मीडियाकर्मी माने तथा वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ।

लोगों का मानना है कि चुनाव में कोई भी जीते, जीत का अंतर बहुत कम रहेगा। मांडलगढ़ सीट का इतिहास देखे तो अब तक हुए 15 चुनाव में पांच बार जीत का अंतर तीन हजार से कम वोटों का रहा है। वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 82 फीसदी मतदान हुआ था, तब यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। इस बार कांग्रेस के बागी गोपाल मालवीय ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

Updated on:
1 Feb 2018, 11:21 AM IST
Published on: